बिजनेस

बजट पेश होने से पहले लगा झटका, LPG सिलेंडर इतने रुपये हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट

Budget 2026: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट लोकसभा में पेश करेंगी। इस बजट से पहले महंगाई का झटका लगा है। दरसअल, ऑयल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

Image

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

बजट पेश होने से पहले महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी हे। मिली जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्ली में जो LPG सिलेंडर 1691.50 रुपये का मिलता था वो अब 1740.50 में मिलेगा। आइए आपको दूसरे शहर के रेट बताते हैं।

इंडेन सिलेंडर (19 kg) – पुराने और वर्तमान रेट (रुपये में)

महीना / शहरदिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
01-Oct-20251,595.501,700.501,547.001,754.50
01-Nov-20251,590.501,694.001,542.001,750.00
01-Dec-20251,580.501,684.001,531.501,739.50
01-Jan-20261,691.501,795.001,642.501,849.50
01-Feb-2026 (वर्तमान)1,740.501,844.501,692.001,899.50

रेस्टोरेंट, ढाबो पर बढ़ेगा बोझ

आपको बता दें कि 19 केजी वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबो में किया जाता है। इनके दाम बढ़ने का असर इन से जुड़े हुए लोगों पर होता है। बताते चलें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दाम में समीक्षा करती हैं। इससे पहले, जनवरी में भी 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे।

हवाई इंजन सस्ता हुआ

एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ है लेकिन हवाई इंजन में इस्तेमाल होने वाला एटीएफ की कीमतों में कमी आई थी। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत घटकर 778.85 डॉलर हो गई है। पहले यह 791.48 डॉलर थी। रुपये में 1,000 लीटर एटीएफ के लिए अब 91,393.39 रुपये ही चुकाना होगा जो कि पहले 92,323.02 रुपये था।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article