बिजनेस

5G in India: सुपरफास्ट स्पीड मिले सबको, 5G एप्लीकेशन के लिए 100 लैब होंगे तैयार, Budget 2023 में घोषणा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 1, 2023, 05:45 PM IST

Budget 5G Labs: 5जी सर्विस को बढ़ावा देने के लिए 100 लैबोरेट्री बनाई जाएंगी, इनके जरिए देश में टेलीकॉम सेक्टर का बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिले ये अच्छा कदम माना जा रहा है।

Image

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Photo : BCCL

5G Lab: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को घोषणा की कि शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए तीन उत्कृष्टता केंद्र और इंजीनियरिंग संस्थानों में 5जी सेवाओं का उपयोग करते हुए अनुप्रयोगों को विकसित करने के लिए 100 प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, वित्त मंत्री ने लोकसभा में अपने बजट भाषण (Union Budget 2023-24) में इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा, 'शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए तीन उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रमुख उद्योग घराने अंतःविषय अनुसंधान करने, अत्याधुनिक अनुप्रयोगों को विकसित करने और कृषि, स्वास्थ्य, टिकाऊ शहरों के क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान में भागीदार होंगे।'

100 Lab स्थापित की जाएंगी

सीतारमण ने कहा कि 5जी सेवाओं का उपयोग कर अनुप्रयोगों को विकसित करने के लिए विभिन्न प्राधिकरणों, नियामकों, बैंकों और अन्य व्यवसायों के सहयोग से इंजीनियरिंग संस्थानों में कुल 100 प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा, 'अवसरों की नई श्रृंखला, व्यापार मॉडल और रोजगार क्षमता का एहसास करने के लिए, प्रयोगशालाएं अन्य बातों के साथ-साथ स्मार्ट क्लासरूम, सटीक खेती, बुद्धिमान परिवहन प्रणाली और स्वास्थ्य देखभाल अनुप्रयोगों जैसे अनुप्रयोगों को कवर करेंगी।'

आपको कम Tax देना होगा

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आखिरी पूर्ण बजट में इनकम टैक्स पर मिडिल क्लास से लेकर उच्च आय वर्ग सभी को लुभाया है। वित्त मंत्री ने न केवल नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया है। साथ ही पुरानी टैक्स रिजीम के तहत भी इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया। इन बदलावों के बाद आपको कम टैक्स देना होगा।

देश में खुलेंगे 50 नए एयरपोर्ट

सदन में केंद्रीय बजट भाषण के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को घोषणा की कि देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपैड, वाटर एयरो ड्रोन और उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को पुनर्जीवित किया जाएगा। लोकसभा में सीतारमण ने कहा, 'क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपैड, वाटर एयरो ड्रोन और उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को पुनर्जीवित किया जाएगा।'

मोदी सरकार ने UDAN योजना को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद के तहत 50 नए हवाई अड्डों को खोलने का एलान किया है जिसका उद्देश्य देश भर में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार करना है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article