BHEL Share Price Target: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को झारखंड के कोडरमा जिले में 2x800 मेगावाट कोडरमा फेज-II थर्मल पावर स्टेशन लगाने के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) से 10,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। इस प्रोजेक्ट के 52 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर BSE पर 6.10 रु या 1.96 फीसदी की मजबूती के साथ 317.25 रु पर बंद हुआ। आगे बीएचईएल का शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। जानते हैं इसके शेयर का टार्गेट कितना है।
ये भी पढ़ें -
361 रु है शेयर का टार्गेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म एंटीक ब्रोकिंग फर्म ने 26 जुलाई की अपनी रिपोर्ट में बीएचईएल को खरीदने की सलाह दी है। शेयर के लिए इसने 361 रु का टार्गेट प्राइस बताया है। मौजूदा लेवल से टार्गेट प्राइस के आधार पर बीएचईएल के शेयर में 13.8% तेजी देखने को मिल सकती है।
कंपनी देगी डिविडेंड
बीएचईएल ने वर्ष 2023-24 के लिए 0.25 रुपये प्रति शेयर (प्रति शेयर 12.5% के हिसाब से) का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने के उद्देश्य से शुक्रवार 9 अगस्त 2024 को “रिकॉर्ड डेट” के रूप में फिक्स किया गया है।
बीएचईएल ने बताया कि 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए बीएचईएल के वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार, 31 जुलाई, 2024 को होगी।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
