बिजनेस

Castrol Lubricant Business: कैस्ट्रॉल को बेचने की तैयारी में BP, रिलायंस-अपोलो समेत कौन-कौन है दावेदार

Castrol Lubricant Business: BP Plc के कैस्ट्रॉल लुब्रिकेंट बिजनेस को खरीदने में कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत ऊर्जा कंपनियां और अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट और लोन स्टार फंड्स जैसी बायआउट फर्म शामिल हैं। बीपी ने निवेश फर्म ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट और स्टोनपीक पार्टनर्स समेत अपनी यूनिट के लिए अन्य संभावित बोलीदाताओं को शुरुआती जानकारी भेजी है। ये डील 8 बिलियन डॉलर से 10 बिलियन डॉलर तक की हो सकती है।

Image

BP बेचेगी कैस्ट्रॉल

Castrol Lubricant Business: BP Plc के कैस्ट्रॉल लुब्रिकेंट बिजनेस को खरीदने में कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत ऊर्जा कंपनियां और अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट और लोन स्टार फंड्स जैसी बायआउट फर्म शामिल हैं। बीपी ने निवेश फर्म ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट और स्टोनपीक पार्टनर्स समेत अपनी यूनिट के लिए अन्य संभावित बोलीदाताओं को शुरुआती जानकारी भेजी है। ये डील 8 बिलियन डॉलर से 10 बिलियन डॉलर तक की हो सकती है।

ये भी पढ़ें -

अभी लगेंगे कई हफ्ते

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ये प्रोसेस अभी भी शुरुआती चरण में है और शुरुआती बोलियाँ कई हफ्तों में आने की उम्मीद है। इसलिए वैल्यू और नतीजे ओपन रहेंगे। कुछ दावेदार मिलकर भी आवेदन कर सकते हैं।

इस बीच बैंकर्स कैस्ट्रॉल के लिए संभावित बोलियों को सपोर्ट करने के लिए लगभग 4 बिलियन डॉलर का लोन देने पर विचार कर रहे हैं।

एक बड़े कॉरपोरेट सुधार के तहत BP ने कैस्ट्रॉल-ब्रांडेड बिजनेस की रणनीतिक समीक्षा शुरू की। एक्टिविस्ट निवेशक इलियट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक के रूप में उभरी है और मैनेजमेंट पर साहसिक बदलाव करने के लिए दबाव डाल रही है।

तेल की कम कीमतों बिगड़ा मामला

तेल की कम कीमतों के कारण BP की बड़ी रणनीति रीसेट पहल पहले से ही अस्थिर दिख रही है। इससे कंपनी पर सफल एसेट सेल के लिए दबाव बढ़ सकता है। कैस्ट्रोल के बिजनेस में ऑटो और इंडस्ट्रीज के लिए लुब्रिकेंट शामिल हैं। यह एआई डेटा सेंटर्स के लिए लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी डेवलप कर रही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article