टेक एंड गैजेट्स

Jio New Plans: जियो ने पेश किए एक साथ 5 गेमिंग प्रीपेड प्लान, सबसे सस्ता सिर्फ 48 रु का

Reliance Jio New Gaming Plans: भारत के तेजी से बढ़ते क्लाउड गेमिंग बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए रिलायंस जियो ने 5 नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान क्लाउड-बेस्ड गेमिंग सर्विस, जियोगेम्स क्लाउड के मुफ्त एक्सेस के साथ आते हैं। इस कदम का मकसद हाई क्वालिटी, कंसोल-ग्रेड गेमिंग को सभी डिवाइस और भौगोलिक क्षेत्रों के यूजर्स के लिए सुलभ बनाना है और वो भी महंगे हार्डवेयर की जरूरत के बिना।

Image

रिलायंस जियो के नए प्लान

KEY HIGHLIGHTS
  • Jio के नए प्लान
  • 5 प्लान किए लॉन्च
  • गेमिंग प्लान है सभी

Reliance Jio New Gaming Plans: भारत के तेजी से बढ़ते क्लाउड गेमिंग बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए रिलायंस जियो ने 5 नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान क्लाउड-बेस्ड गेमिंग सर्विस, जियोगेम्स क्लाउड के मुफ्त एक्सेस के साथ आते हैं। इस कदम का मकसद हाई क्वालिटी, कंसोल-ग्रेड गेमिंग को सभी डिवाइस और भौगोलिक क्षेत्रों के यूजर्स के लिए सुलभ बनाना है और वो भी महंगे हार्डवेयर की जरूरत के बिना। JioGames Cloud यूजर्स को स्मार्टफोन, पीसी और जियो सेट-टॉप बॉक्स पर प्रीमियम गेम स्ट्रीम करने और खेलने की सुविधा देता है और इसके लिए डाउनलोड या पावरफुल हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं होती। इस सर्विस का चार्ज आम तौर पर 28-दिन के प्रो पास के लिए 398 रुपये है, लेकिन नए प्रीपेड प्लान बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के यह फायदा देते हैं।

ये भी पढ़ें -

48 रु वाला प्लान

ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो बिना किसी लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट के क्लाउड गेमिंग को आजमाना चाहते हैं। इसमें 10MB डेटा और तीन दिनों की वैलिडिटी के साथ JioGames Cloud तक तीन दिनों का एक्सेस शामिल है।

98 रु वाला प्लान

जो लोग थोड़े लंबे समय के लिए ट्रायल चाहते हैं, उनके लिए 98 रुपये का प्लान सात दिनों के JioGames Cloud एक्सेस के साथ आता है। इसमें 10MB डेटा भी मिलता है। यह एक डेटा वाउचर है और इसका उपयोग करने के लिए एक एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान की जरूरत होती है।

298 रु वाला प्लान

298 रुपये वाले प्लान में JioGames Cloud का 28-दिन का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें 3GB डेटा भी मिलेगा। मगर 98 रुपये वाले प्लान की तरह, यह केवल डेटा वाला वाउचर है और इसे मौजूदा एक्टिव प्रीपेड प्लान के साथ ही यूज कर सकते हैं।

495 रु वाला प्लान

495 रुपये वाला प्लान ज्यादा एक्टिव यूजर्स के लिए एक अच्छा पैक है। इसमें 1.5GB डेली डेटा और 5GB बोनस डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 SMS मिलते हैं। ये सभी फायदे 28 दिनों तक मिलेंगे । बाकी फायदों में JioGames Cloud एक्सेस, एक JioCinema सब्सक्रिप्शन जिसमें Disney+ Hotstar Mobile, 28 दिनों के लिए FanCode, साथ ही JioTV और JioAICloud तक एक्सेस शामिल है।

545 रु वाला प्लान

सबसे ऊपर 545 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 495 रुपये वाले प्लान के जैसे ही बेनेफिट हैं। पर इसमें रोज 2GB डेटा मिलता है। इसमें एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है, जो इसे उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है जो अपने गेमिंग और स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस को अधिकतम करना चाहते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article