Bonfida Crypto Price Last 24 Hours : क्रिप्टोकरेंसी के रेट कब चढ़ या गिर जाएं, अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। मगर अकसर देखा गया है कि कुछ ही घंटों में किसी क्रिप्टो के रेट बहुत अधिक उछल भी जाते हैं और फिर उनमें गिरावट भी आ जाती है। रेट उछलने पर निवेशकों की मौज हो जाती है और वे बहुत कम समय में अच्छा रिटर्न हासिल कर लेते हैं। जैसे कि एक क्रिप्टोकरेंसी के रेट बीते 24 घंटों में 20 फीसदी से अधिक उछले हैं।
- Bonfida के रेट में उछाल
कितने पर है रेट
इस समय Bonfida का रेट 21.5 फीसदी की तेजी के साथ 41.70 रु पर है। इसके प्राइस में सवा 7 रु की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ये क्रिप्टो बीते एक साल के अपने 71 रु के सबसे ऊंचे स्तर से इस समय 41 फीसदी से अधिक नीचे है।
एक महीने में 10 फीसदी फायदा
- इस क्रिप्टोकरेंसी ने बीते एक हफ्ते में 10.24 फीसदी रिटर्न दिया है
- एक महीने में 15.5 फीसदी चढ़े हैं Bonfida के रेट
- लॉन्च से अब तक कराया है 9.11 फीसदी फायदा
दिसंबर 2020 में लॉन्च की गई Bonfida एक फुल सोलाना बेस्ड प्रोडक्ट सूट है, जो सीरम, सोलाना और एंड यूजर्स के बीच गैप को भरने के लिए डेटा एनालिटिक्स से फायदा लेती है। ये एक डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस कैटेगरी का कॉइन है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक क्रिप्टो के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टो मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
