बिजनेस

FD पर कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें टॉप बैंकों के लेटेस्ट रेट्स

Highest FD Interest Rates 2026: एफडी पर हर बैंक अलग-अलग ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ऐसे में निवेश से पहले टॉप बैंकों की एफडी पर लेटेस्ट ब्याज दरें चेक करना जरूरी है।

Image

FD (Photo: iStock)

Highest FD Interest Rates 2026: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी भारतीय निवेशकों के बीच सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह सुरक्षित निवेश, निश्चित रिटर्न और पूंजी की सुरक्षा है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों और जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए FD एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। हालांकि, अलग-अलग बैंक अपनी एफडी योजनाओं पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर करते हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले यह जानना जरूरी हो जाता है कि कौन-सा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है और किस बैंक में निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिल सकता है। इस आर्टिकल में पांच बड़े बैंकों SBI, PNB, HDFC Bank, Bank of Baroda और ICICI Bank के एपडी रेट्स को लेकर जानकारी दे रहे हैं-

सामान्य नागरिकों को कहां मिल रहा ज्यादा फायदा

Highest FD Interest Rates 2026

FD (Photo: iStock)

अगर पांच बड़े बैंकों की एफडी ब्याज दरों की तुलना करें तो सामान्य नागरिकों के लिए PNB सबसे अधिक 6.60 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसके बाद HDFC Bank और ICICI Bank 6.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं Bank of Baroda की अधिकतम ब्याज दर 6.45 प्रतिशत और SBI की सबसे अधिक ब्याज दर 6.40 प्रतिशत है।

सीनियर सिटिजन को को कहां मिल रहा ज्यादा फायदा

सीनियर सिटिजन्स के लिए तस्वीर थोड़ी अलग है। इस कैटेगरी में ICICI Bank और PNB सबसे अधिक 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। जबकि सुपर सीनियर सिटिजन को पीएनबी 7.40 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके बाद SBI 7.05 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, HDFC Bank और Bank of Baroda 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहे हैं।

बैंकसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजनसुपर सीनियर सिटिजन
SBI3.05% – 6.40%3.55% – 7.05%-
HDFC Bank2.75% – 6.50%3.25% – 7.00%-
ICICI Bank2.75% – 6.50%3.25% – 7.10%-
PNB3.00% – 6.60%3.50% – 7.10%3.80% – 7.40%
Bank of Baroda3.50% – 6.45%4.00% – 7.00%4.00% – 7.05%

किस अवधि पर मिलेगा सबसे अधिक ब्याज

अगर अधिकतम ब्याज दर की बात करें तो SBI 2 साल से 3 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। जबकि 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर सीनियर सिटिजन को 7.05 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

HDFC Bank 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने से कम अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 7 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।

ICICI Bank 3 साल 1 दिन से 5 साल तथा 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर सबसे अधिक 6.50 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 7.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

PNB की 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम सबसे आकर्षक मानी जा रही है, जिसमें सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटिजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटिजन को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।

Bank of Baroda की Bob Square Drive Deposit Scheme (444 Days) में सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटिजन को 7.05 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है, जबकि सीनियर सिटिजन के लिए 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर सबसे अधिक 7 प्रतिशत ब्याज दर उपलब्ध है।

किस बैंक की एफडी में करें निवेश

अगर कोई निवेशक केवल अधिकतम ब्याज दर को प्राथमिकता देता है तो सामान्य नागरिकों के लिए PNB एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ICICI Bank और PNB दोनों ही सबसे अधिक 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। हालांकि, निवेश का फैसला केवल ब्याज दर देखकर नहीं करना चाहिए। बैंक की विश्वसनीयता, ग्राहक सेवा, समय से पहले निकासी के नियम और अन्य सुविधाओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

HDFC Bank और ICICI Bank निजी क्षेत्र के बड़े बैंक हैं, जो बेहतर डिजिटल सुविधाओं और ग्राहक सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर SBI, PNB और Bank of Baroda जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सरकारी समर्थन और व्यापक शाखा नेटवर्क के कारण निवेशकों का भरोसा जीतते हैं। इसलिए कई निवेशक थोड़ा कम ब्याज मिलने के बावजूद सरकारी बैंकों को प्राथमिकता देते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article