Bharti Airtel Share Price Target: Bharti Airtel पर एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट
शेयर मार्केट एक्सपर्ट अक्षय भागवत ने ET Now Swadesh के खास शो में Bharti Airtel के शेयरों में निवेश करने की सलाह दी है। उन्होंने इस स्टॉक के प्राइस स्ट्रक्चर काफी स्ट्रांग होने की बता कही है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में दो दिन में अच्छी खासी डे ट्रेडिंग देखने को मिली है, इस स्टॉक में गेन देखने को मिला है। आगे आने वाले समय में यह और भी बढ़ सकती है। Bharti Airtel के शेयरों पर शेयर मार्केट एक्सपर्ट ने दो शेयर प्राइस टारगेट बताए हैं। इसमें पहला 1562 और दूसरा 1581 रुपए का टारगेट प्राइस है। वहीं एक्सपर्ट ने इसका 1465 रुपए का स्टॉप लॉस बताया है।
यहां देखें पूरी वीडियो
Bharti Airtel Share Price Today
कंपनी के शेयरों में आज 0.85 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद ये शेयर 1,492.70 पर गिरावट के साथ बंद हुआ है।
Bharti Airtel Share Price History
एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में 3.86 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 3 महीने में स्टॉक के अंदर स्टॉक के 13.80 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 6 महीने में स्टॉक के अंदर 30.82 फीसदी की बढ़ोतरी भी दिखाई दी है। 48.60 फीसदी की बढ़ इयर ऑन इयर रही है। 1 साल में स्टॉक में 68.85 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2 साल में 116.85 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
