बिजनेस

Bharat Coking Coal IPO Allotment: अलॉटमेंट फाइनल, लिस्टिंग डेट भी बदली, रिफंड-शेयर क्रेडिट कब?

Bharat Coking Coal IPO में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। कंपनी के आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है और निवेशक अब KFin Technologies की वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। वहीं, 15 जनवरी को मार्केट हॉलिडे होने की वजह से रिफंड और शेयर क्रेडिट की टाइमलाइन में बदलाव किया गया है।

Image

अलॉटमेंट हुआ फाइनल (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Bharat Coking Coal IPO का शेयर अलॉटमेंट फाइनलाइज हो गया है। निवेशक Registrar KFin Technologies Ltd. की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए Application Number या PAN डालना होगा। इसके अलावा, अलॉटमेंट स्टेटस BSE और NSE की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां निवेशक अपने डिटेल्स के जरिए स्टेटस चेक कर सकते हैं।

147 गुना सब्सक्राइब

यह IPO 9 जनवरी से 13 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस दौरान इश्यू को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह करीब 147 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह संकेत देता है कि रिटेल के साथ-साथ दूसरे कैटेगरी के निवेशकों में भी इस इश्यू को लेकर मजबूत मांग रही।

इश्यू साइज और प्राइस बैंड क्या था?

Bharat Coking Coal का यह IPO कुल 1,071 करोड़ रुपये का था। इसे 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में ऑफर किया गया था।

15 जनवरी को शेयर बाजार बंद है, इसलिए रिफंड और शेयर क्रेडिट डेट पहले को बदल दिया गया है। पहले यह डेट 15 जनवरी थी, अब 16 जनवरी को रिफंड और शेयर क्रेडिट किए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डी-मैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट होंगे, वहीं जिन निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिला, उनके लिए रिफंड इनिशिएशन भी इसी दिन होने की संभावना है।

Listing Date भी बदली

Bharat Coking Coal के शेयर अब स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार, 19 जनवरी को लिस्ट होंगे। लिस्टिंग को आगे बढ़ाने की वजह 15 जनवरी का मार्केट क्लोज रहना बताया गया है, क्योंकि उस दिन महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते घरेलू इक्विटी बाजार बंद थे। इक्विटी बाजार के साथ ही 15 जनवरी को इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग बंद रही। वहीं, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी मॉर्निंग सेशन में बंद रहा। यह दिन सेटलमेंट हॉलिडे भी था और बैंकों के लिए भी नॉन-वर्किंग डे रहा।

GMP मचा रहा तहलका

Bharat Coking Coal IPO को लेकर ग्रे मार्केट में भी माहौल गर्म है। ग्रे मार्केट ट्रैक करने वाले कुछ प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक, शेयर करीब 60% तक GMP पर ट्रेड कर रहे हैं। Investorgain के मुताबिक GMP 13.5 रुपये बताया गया है, जो 58.7% के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है।

वहीं, IPO Watch ने GMP को 43.48% के आसपास बताया है। हालांकि, GMP एक अनऑफिशियल इंडिकेटर होता है और इसमें तेजी-धीमी तेजी से बदलाव संभव है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article