बिजनेस

IPO है या लॉटरी का टिकट! 57% का धांसू GMP, मोनोपॉली बिजनेस और मजबूत कैशफ्लो; SBI ने भी कहा 'चूकना' मत

Bharat Coking Coal IPO ने बाजार में एंट्री से पहले ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। सब्सक्रिप्शन से पहले ही करीब 57% के मजबूत GMP ने निवेशकों की लिस्टिंग गेन को लेकर उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं।कोकिंग कोल जैसे रणनीतिक सेक्टर में लगभग मोनोपॉली पोजिशन, स्टील इंडस्ट्री से जुड़ी स्थायी मांग और मजबूत कैशफ्लो वाली कंपनी के इस इश्यू को SBI Securities ने रिव्यू करते हुए "Subscribe" रेटिंग दी है। जानते हैं रिपोर्ट में और क्या बताया गया है।

Image

एसबीआई सिक्योरिटीज ने दी सब्सक्राइब रेटिंग (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

BCCL IPO REVIEW BY SBI SECURITIES: भारत की स्टील इंडस्ट्री के लिए सबसे अहम कच्चे माल कोकिंग कोल की घरेलू सप्लाई करने वाली दिग्गज PSU कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) अब शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है। SBI Securities ने इश्यू का रिव्यू करते हुए बताया है कि यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) बेस्ड होगा, जिसमें सरकार अपनी हिस्सेदारी घटाएगी। कंपनी के फंडामेंटल्स देखें तो यह महज एक कोल कंपनी नहीं, बल्कि स्टील वैल्यू चेन की अहम रणनीतिक कड़ी है।

मोनोपॉली बिजनेस

SBI IPO Note on Bharat Coking Coal में बताया गया है कि यह देश की इकलौती ऐसी बड़ी कंपनी है, जो बड़े पैमाने पर प्राइम कोकिंग कोल का उत्पादन करती है। वित्त वर्ष 2025-26 (FY25) में देश के कुल घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन का करीब 58.5% हिस्सा अकेले BCCL के खाते में रहा। झारखंड के झरिया और पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोलफील्ड में मौजूद इसके विशाल रिजर्व कंपनी को लंबे समय के लिए प्राकृतिक बढ़त देते हैं। यही वजह है कि देश की लगभग सभी बड़ी स्टील कंपनियां किसी न किसी रूप में BCCL पर निर्भर हैं।

स्केल और सिक्योर डिमांड

रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी का कारोबार खनन से लेकर कोल वॉशरी और फिर डिलीवरी तक फैला हुआ है। BCCL सिर्फ कच्चा कोयला नहीं बेचती, बल्कि उसे प्रोसेस कर वॉश्ड कोकिंग कोल और पावर कोल भी सप्लाई करती है। FY25 में कंपनी की कुल आमदनी का बड़ा हिस्सा कच्चे कोयले से आया, लेकिन वॉश्ड कोल की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जो मार्जिन के लिहाज से ज्यादा बेहतर मानी जाती है। बाय-प्रोडक्ट्स से भी स्थिर रेवेन्यू मिलता है, जिससे बिजनेस में बैलेंस बना रहता है।

कोल वैल्यू चेन

कोल वैल्यू चेन

ऑपरेशनल ताकत

BCCL के पास 34 ऑपरेशनल माइंस हैं, जिनमें ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड दोनों तरह की खदानें शामिल हैं। करीब 288 वर्ग किलोमीटर का लीजहोल्ड एरिया और सैकड़ों हेवी अर्थ मूविंग मशीनें कंपनी को बड़े पैमाने पर उत्पादन की क्षमता देती हैं। FY25 में कंपनी ने करीब 40 मिलियन टन कच्चा कोयला निकाला, जिसमें से लगभग 39 मिलियन टन कोकिंग कोल था। यह स्केल BCCL को कॉस्ट एफिशिएंसी और सप्लाई सिक्योरिटी दोनों देता है।

क्या है कंपनी का ग्रोथ प्लान?

आगे की ग्रोथ के लिए कंपनी का फोकस सिर्फ उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है। BCCL अपनी वॉशरी क्षमता को तेजी से बढ़ा रही है, जिससे हाई-ऐश कोल को बेहतर क्वालिटी में बदला जा सके। इसके अलावा झरिया कोलफील्ड में कोल बेड मीथेन के दो ब्लॉक्स पर काम चल रहा है। आने वाले वर्षों में यह गैस प्रोजेक्ट कंपनी के लिए नया रेवेन्यू स्ट्रीम बन सकता है, जो कोल साइक्लिसिटी से जोखिम कम करेगा।

कैसी है फाइनेंशियल तस्वीर?

BCCL की बैलेंस शीट इसकी बड़ी ताकत है। कंपनी लगभग कर्ज-मुक्त है और ऑपरेटिंग कैशफ्लो लगातार मजबूत बना हुआ है। FY25 में कंपनी ने ₹1,200 करोड़ से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। हालांकि मार्जिन साइक्लिकल हैं और कोल कीमतों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन स्टील डिमांड और घरेलू सप्लाई की जरूरत कंपनी को सपोर्ट देती है। कैश और बैंक बैलेंस भी आरामदायक स्तर पर हैं, जिससे कैपेक्स और डिविडेंड दोनों को संभालने की क्षमता बनी रहती है।

क्या हैं जोखिम ?

निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कोकिंग कोल बिजनेस में जोखिम भी हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में आयातित कोकिंग कोल सस्ता हो जाता है, तो घरेलू मांग पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा भारतीय कोकिंग कोल में ऐश कंटेंट ज्यादा होने से स्टील कंपनियां ब्लेंडिंग पर निर्भर रहती हैं। लंबे समय में ESG नियम, पर्यावरणीय मुकदमे और ऊर्जा ट्रांजिशन भी सेक्टर के लिए चुनौती बने रहेंगे।

क्या SBI सिक्योरिटीज की सलाह?

SBI सिक्योरिटीज के मुताबिक Bharat Coking Coal IPO उन निवेशकों के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो PSU, स्ट्रैटेजिक कमोडिटी और मजबूत कैश जेनरेशन वाले बिजनेस में भरोसा रखते हैं। यह हाई-ग्रोथ टेक स्टोरी नहीं है, लेकिन स्टील इंडस्ट्री के साथ जुड़ा एक ऐसा एसेट है, जिसकी जरूरत निकट भविष्य में खत्म होने वाली नहीं है। सही वैल्यूएशन पर यह IPO लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक स्थिर और डिफेंसिव दांव बन सकता है। SBI ने इस सब्सक्राइब रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

FAQs

Bharat Coking Coal IPO कब खुलेगा?

Bharat Coking Coal IPO 9 जनवरी 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 जनवरी 2026 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए इश्यू एक दिन पहले खुल सकता है।

Bharat Coking Coal IPO का प्राइस बैंड क्या है?

रिटेल निवेशकों को कितना निवेश करना होगा?

BCCL IPO का कुल साइज कितना है?

अलॉटमेंट कब होगा?

लिस्टिंग कब होगी?

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article