राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम आज एक ऐतिहासिक पलों का गवाह बना। यहां किसी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में पहली बार राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ बजाया गया। ये ऐतिहासिक क्षण भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले देखने को मिला।
गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे बजाए गए। मैच शुरू होने से राष्ट्रीय गीत गाया गया, जिसकी आधिकारिक प्रस्तुति करीब 3 मिनट 10 सेकंड चली। इसके बाद पहले राष्ट्रगान का गायन हुआ जो करीब 52 सेकंड का था, जबकिइस तरह दोनों प्रस्तुतियों में कुल 4 मिनट 2 सेकंड का समय लगा।
गृह मंत्रालय ने फरवरी में जारी किए थे दिशा-निर्देश
गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 6 फरवरी को ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनमें आधिकारिक प्रस्तुति की अवधि 3 मिनट 10 सेकंड तय की गई थी। गीत बजने के दौरान मौजूद सभी लोगों को सावधान की मुद्रा में खड़े रहने को कहा गया था।टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें- 'हम इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकते, यह कांग्रेस की संस्कृति'; Gen Z को लेकर अमित शाह की दो टूक
दिशा-निर्देशों में राष्ट्रपति या राज्यपाल की मौजूदगी वाले औपचारिक सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के पूरे छह अंतरों की प्रस्तुति को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रपति के संबोधन से पहले और बाद में रेडियो-टेलीविजन प्रसारण, राष्ट्रीय ध्वज के परेड में लाए जाने और इसी तरह के अन्य औपचारिक अवसरों पर भी इसके इस्तेमाल का प्रावधान किया गया है।
1937 में चुने गए थे पहले दो अंतरे
‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। इसके पहले दो अंतरों को 1937 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राष्ट्रीय गीत के रूप में चुना था। बाद में संविधान सभा ने 1950 में इसे ‘राष्ट्रीय गीत’ के रूप में मान्यता दी।
