बिजनेस

सीनियर सिटिजन को 1 साल की FD पर कौन-सा सरकारी बैंक देगा सबसे ज्यादा फायदा, कहां होगा तगड़ा मुनाफा

अगर आप भी एफडी में ज्यादा लंबे समय की अवधि के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं तो एक साल की अवधि वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं।

Image

1 साल की एफडी पर ब्याज दर (Photo: iStock)

आप अपने पैसे पर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, लेकिन लंबी अवधि के लिए निवेश नहीं करना चाहते तो 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकती है। देश के कई सरकारी बैंक फिलहाल 1 वर्ष की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। खास बात यह है कि सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज का लाभ मिल रहा है। अगर आपकी निवेश अवधि सिर्फ एक साल की है तो अलग-अलग सरकारी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर बेहतर विकल्प चुना जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको अलग-अलग सरकारी बैंकों की एक साल की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर की ही जानकारी दे रहे हैं-

कहां मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा

अगर आप सुपर सीनियर सिटिजन हैं तो आपके लिए बैंक ऑफ इंडिया की एफडी स्कीम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। BOI सुपर सीनियर सिटीजन्स को 1 साल की एफडी पर 7.15% तक का ब्याज दे रहा है। वहीं सामान्य ग्राहकों को बैंक 6.50% और सीनियर सिटीजन्स को 7% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

वहीं, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सुपर सीनियर सिटीजन्स को 1 साल की एफडी पर 7.05% तक का ब्याज दे रहा है। सामान्य ग्राहकों के लिए 6.25% और सीनियर सिटीजन्स के लिए 6.75% ब्याज दर उपलब्ध है।

इसी तरह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी 1 साल की एफडी पर आकर्षक ब्याज दर दे रहा है। यहां सामान्य नागरिकों को 6.20%, सीनियर सिटीजन्स को 6.70% और सुपर सीनियर सिटीजन्स को 6.95% तक का ब्याज मिल रहा है।

इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और केनरा बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.25% तथा सीनियर सिटीजन्स को 6.75% ब्याज दे रहे हैं। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सामान्य ग्राहकों के लिए 6.10% और सीनियर सिटीजन्स के लिए 6.60% ब्याज दर उपलब्ध है।

दूसरी ओर, पंजाब एंड सिंध बैंक सामान्य ग्राहकों को 5.85% और सीनियर सिटीजन्स को 6.35% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बैंकसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजनसुपर सीनियर सिटिजन
बैंक ऑफ इंडिया (BOI)6.50%7.00%7.15%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)6.25%6.75%
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)6.25%6.75%
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)6.25%6.75%7.05%
केनरा बैंक6.25%6.75%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया6.20%6.70%6.95%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया6.10%6.60%
पंजाब एंड सिंध बैंक5.85%6.35%

FD में क्यों करें निवेश

सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन्स को अतिरिक्त ब्याज मिलने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि समान निवेश राशि पर उन्हें मैच्योरिटी के समय सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक रिटर्न प्राप्त होता है। इसलिए अगर परिवार में कोई वरिष्ठ नागरिक है और वह सुरक्षित निवेश की तलाश में है तो 1 साल की एफडी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

हालांकि, निवेश करने से पहले यह जरूर जांच लें कि बैंक की ब्याज दरें कब तक लागू हैं, क्योंकि बैंक समय-समय पर अपनी एफडी दरों में बदलाव करते रहते हैं। साथ ही, यह भी देखें कि बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए अलग ब्याज दर देता है या नहीं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article