Belrise Industries IPO GMP: ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO आज यानी 21 मई, 2025 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ के जरिएकंपनी को 2,150 करोड़ रुपये तक जुटाने की उम्मीद है। ये आईपीओ इक्विटी शेयरों की एक बिल्कुल नई पेशकश है। यानी इसमें कंपनी अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बेचेगी, कोई प्रमोटर आदि अपने शेयर नहीं बेचेंगे। ऐसे में आईपीओ के जरिए जो भी फंड आएगा, वो कंपनी के पास जाएगा, जो इसकी ग्रोथ में यूज हो सकेगा।
ये भी पढ़ें -
एंकर निवेशकों से कितना फंड जुटाया
आईपीओ खुलने से पहले मंगलवार, 20 मई को बेलराइज इंडस्ट्रीज ने एंकर निवेशकों से 645 करोड़ रुपये जुटा लिए। 166 शेयरों की लॉट साइज़ के साथ, IPO में प्राइस बैंड 85 रुपये से 90 रुपये प्रति शेयर है। यानी एक लॉट के लिए, खुदरा निवेशकों को कम से कम 14,940 रुपये का निवेश करना होगा।
वे 13 लॉट या 2,158 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें अधिकतम 1,94,220 रुपये का निवेश किया जाएगा।
Belrise Industries IPO GMP Today
आईपीओ वॉच के अनुसार बेलराइज इंडस्ट्रीज के आईपीओ का GMP इस समय 9 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों के लिए फाइनल प्राइस 90 रु भी तय होता है तो लिस्टिंग पर ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट
सब्सक्रिप्शन के लिए लास्ट डेट शुक्रवार, 23 मई, 2025 है। सफल बोलीदाता मंगलवार, 27 मई तक अपने डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके तुरंत बाद, स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग होने की संभावना है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
