Emmforce Autotech IPO GMP: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड का IPO मंगलवार 23 अप्रैल को खुलने जा रहा है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 54 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है। पंचकुला हेडक्वार्टर वाली कंपनी के आईपीओ में 54.99 लाख शेयर बेचे जाएंगे। एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93-98 रुपये का है। इसका आईपीओ 25 अप्रैल को बंद होगा, जबकि शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। एंकर निवेशकों के लिए पब्लिक इश्यू सोमवार 22 अप्रैल को एक दिन के लिए खुला। पब्लिक के लिए आईपीओ खुलने से पहले ही इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 50 रु पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें -
कितना है एम्मफोर्स ऑटोटेक का GMP
जीएमपी या ग्रे-मार्केट प्रीमियम से संकेत मिलता है कि किसी कंपनी का शेयर कितने प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। इससे ये अनुमान भी लगता है कि शेयर से लिस्टिंग पर कितना फायदा होने की उम्मीद है। आईपीओ वॉच के अनुसार एम्मफोर्स ऑटोटेक का जीएमपी 50 रु है।
यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 98 रु भी फाइनल होता है तो मौजूदा GMP के आधार पर निवेशकों को लिस्टिंग पर 51 फीसदी फायदा हो सकता है। हालांकि जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।
कितनी है प्रमोटरों की हिस्सेदारी
एम्मफोर्स ऑटोटेक रेसिंग व्हीकल्स के लिए ड्राइवट्रेन पार्ट्स बनाती है और निर्यात करती है। एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड के प्रमोटरों में नीतू मेहता, अशोक मेहता और अजीज मेहता शामिल हैं। इनके पास कंपनी की 100% शेयर है, जो आईपीओ इश्यू के बाद घटकर 73.17% रह जाएगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
