बिजनेस

Bank Holidays September 2025: सितंबर माह में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays September 2025: अगर आप बैंक से जुड़े कामों के लिए अक्सर शाखा जाते हैं, तो सितंबर में पहले से योजना बना लें। इस महीने ओणम, नवरात्रि जैसे त्योहारों और वीकेंड ब्रेक्स के कारण देशभर में अलग-अलग राज्यों में बैंक करीब 15 दिन बंद रह सकते हैं। छुट्टियां क्षेत्रीय होंगी, इसलिए स्थानीय कैलेंडर जरूर देखें।

Image

सितंबर बैंक होलिडे (तस्वीर-canva)

Bank Holidays September 2025: अगर आप रोजमर्रा के कामों के लिए अक्सर बैंक जाते हैं, तो सितंबर के महीने के लिए आपको पहले से प्लानिंग बना लेनी चाहिए, क्योंकि यह महीना थोड़ा पेचीदा हो सकता है। कई त्योहारों और नियमित वीकेंड ब्रेक्स के कारण इस महीने देश के विभिन्न राज्यों में बैंक कुल मिलाकर करीब 15 दिनों तक बंद रह सकते हैं। जहां एक ओर बैंक कर्मचारियों के लिए ये छुट्टियां राहत भरी हो सकती हैं, वहीं ग्राहकों को आगामी छुट्टियों पर ध्यान देना जरूरी है। इन छुट्टियों में ओणम, महालया और नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं, साथ ही हर महीने की तरह रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी होंगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से कई छुट्टियां क्षेत्रीय होती हैं, इसलिए बैंक बंद होने की तारीखें राज्य दर राज्य अलग हो सकती हैं। सभी छुट्टियां पूरे देश में नहीं मनाई जातीं, बल्कि कुछ छुट्टियां स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार सिर्फ विशेष राज्यों में ही मान्य होती हैं।

Bank Holidays September 2025: बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छुट्टी की तारीख दिनछुट्टी की वजहछुट्टी कहां
3 सितंबर 2025 बुधवारकरमा पूजाझारखंड
4 सितंबर 2025 गुरुवारओणमकेरल
5 सितंबर 2025 शुक्रवारईद-ए-मिलाद / मिलाद-उन-नबीकई राज्य
6 सितंबर 2025 शनिवारईद-ए-मिलादसिक्किम, छत्तीगढ़
7 सितंबर 2025 रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत
12 सितंबर 2025 शुक्रवारईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवारजम्मू-श्रीनगर
13 सितंबर 2025 शनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत
14 सितंबर 2025 रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत
21 सितंबर 2025 रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत
22 सितंबर 2025 सोमवारनवरात्र स्थापनाराजस्थान
23 सितंबर 2025 मंगलवारमहाराजा हरि सिंह जयंतीजम्मू-श्रीनगर
27 सितंबर 2025 शनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत
28 सितंबर 2025 रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत
29 सितंबर 2025 सोमवारमहासप्तमी / दुर्गा पूजात्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल
30 सितंबर 2025 मंगलवारमहाअष्टमी / दुर्गा पूजात्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, राजस्तान, झारखंड, असम

कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

लगातार छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में होने वाली सामान्य बैंकिंग सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती हैं। इस दौरान, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, बैंक अवकाश के दिनों में शाखा में जाकर नकद लेन-देन, नकद जमा, पासबुक अपडेट जैसे काम नहीं किए जा सकेंगे।

UPI और डिजिटल लेनदेन रहेंगे जारी

ग्राहक आवश्यक वित्तीय लेनदेन के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI), मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाओं का उपयोग जारी रख सकते हैं। खासकर उन क्षेत्रों में, जहां ग्राहक अभी भी बैंक शाखाओं पर निर्भर हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची या संबंधित बैंक से जानकारी लेकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी शाखा खुली है या नहीं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article