बिजनेस

अगले महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर करें प्लानिंग

Bank Holidays July 2023: यदि आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। आप आरबीआई की साइट पर जाकर अपने राज्य/शहर की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

जुलाई 2023 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले महीने 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां
  • अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होती हैं बैंकों की छुट्टियां
  • जुलाई में पड़ेंगे 5 रविवार

Bank Holidays July 2023: 4 दिन बाद जुलाई का महीना शुरू होने जा रहा है। अगले महीने 15 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। अलग-अलग त्योहारों और अवसरों के चलते बैंकों में 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। बल्कि कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के लिए ही होती हैं। कुछ अवसरों पर पूरे देश के बैंक बंद रहते हैं।

बता दें कि अगले महीने 5 रविवार पड़ेंगे, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी होगी। इन दिनों में पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। यदि आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।

ये है छुट्टियों की लिस्ट

  • 2 जुलाई 2023 : रविवार
  • 5 जुलाई 2023 : गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (जम्मू-कश्मीर)
  • 6 जुलाई 2023 : एमएचआईपी दिवस (आइजोल)
  • 8 जुलाई 2023 : महीने का दूसरा शनिवार
  • 9 जुलाई 2023 : रविवार
  • 11 जुलाई 2023 : केर पूजा (त्रिपुरा)
  • 13 जुलाई 2023 : भानु जयंती (सिक्किम)
  • 16 जुलाई 2023 : रविवार
  • 17 जुलाई 2023 : सिंग डे (मेघालय)
  • 21 जुलाई 2023 : त्शे-जी (गंगटोक)
  • 22 जुलाई 2023 : महीने का चौथा शनिवार
  • 23 जुलाई 2023 : रविवार
  • 29 जुलाई 2023 : मुहर्रम
  • 30 जुलाई 2023 : रविवार
  • 31 जुलाई 2023 : शहादत दिवस (हरियाणा और पंजाब)

कैसे चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

आप आरबीआई की साइट पर जाकर अपने राज्य/शहर की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए इस लिंक पर जाएं। यहां रीजनल ऑफिस ऑप्शन के साथ वाले बॉक्स में से शहर चुनें, फिर उसके साथ वाले बॉक्स में से महीना और साल चुनें और गो पर क्लिक करें। आपके सामने शहर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आ जाएगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article