बिजनेस

AI की दुनिया में Big B की एंट्री, अब यहां से भी कमाएंगे पैसा

Amitabh Bachchan Joins AI Firm Ikonz: आइकॉन्ज ने पहले ही विलेज ग्लोबल, वुडस्टॉक फंड और पॉलीगॉन स्टूडियोज जैसे प्रमुख निवेशकों से शुरुआती फंडिंग जुटा ली है। विलेज ग्लोबल एक वेंचर कैपिटल फंड है जिसे बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट), जेफ बेजोस (अमेजन) और मार्क जुकरबर्ग (मेटा) जैसे अरबपतियों का सपोर्ट है।

Image

अमिताभ बच्चन एआई वर्ल्ड से जुड़े

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
अमिताभ बच्चन की एआई की दुनिया में हुई एंट्रीआइकॉन्ज स्टूडियोज से मिलाया हाथ82 करोड़ रु जुटाने की कोशिश में आइकॉन्ज स्टूडियोज

Amitabh Bachchan Joins AI Firm Ikonz: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एआई (AI) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एंट्री हो गई है। बिग बी (Big B) जनरेटिव एआई (AI) कंपनी आइकॉन्ज स्टूडियोज (Ikonz Studios) से बतौर स्ट्रेटेजिक पार्टनर जुड़ गए हैं। ये कंपनी मेटावर्स और ब्लॉकचेन में डिजिटल आईपी मैनेज करती है।

82 करोड़ रु जुटाने की तैयारी

ईटी की रिपोर्ट में कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि आइकॉन्ज स्टूडियोज सीरीज ए राउंड की फंडिंग में 10 मिलियन डॉलर यानी 82 करोड़ रु से अधिक जुटाने की कोशिश कर रही है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ भिनव वर्मा कालिदिंडी के अनुसार अमिताभ अब कंपनी का हिस्सा हैं, इसलिए वे उनकी विशेषताओं के आधार पर खास तौर से कई डिजिटल आईपी तैयार करेंगे।

ये कंपनियां पहले से लगा चुकीं पैसा

आइकॉन्ज ने पहले ही विलेज ग्लोबल, वुडस्टॉक फंड और पॉलीगॉन स्टूडियोज जैसे प्रमुख निवेशकों से शुरुआती फंडिंग जुटा ली है। विलेज ग्लोबल एक वेंचर कैपिटल फंड है जिसे बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट), जेफ बेजोस (अमेजन) और मार्क जुकरबर्ग (मेटा) जैसे अरबपतियों का सपोर्ट है।

पैसा के सही इस्तेमाल कर रही आइकॉन्ज

कंपनी ने पिछले राउंड के अधिकांश निवेश का इस्तेमाल एआई टूल्स बनाने और आईपी एग्रीग्रेट करने में किया है। कंपनी का प्लान सीरीज ए राउंड में जुटाए गए पैसे को ग्लोबल लेवल पर टीम का विस्तार करने, मनोरंजन आईपी को एग्रीग्रेट करने और मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए एआई टूल बनाने के लिए लगाने का है।

क्या है एआई

जनरेटिव एआई आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस का एक प्रकार है। इसके बड़े उदाहरण इस समय चैटजीपीटी और बिंग चैट हैं। आइकॉन्ज का टार्गेट इंटरेक्टिव एंटरटेनमेंट का एक नया दौर बनाने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कलचरल आइकन्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article