Bank Holidays: बैंक में जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होगी। केंद्रीय बैंक RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस हफ्ते कई राज्यों में पब्लिक और रीजनल हॉलिडे की वजह से बैंक ब्रांच अगले पांच दिनों तक बंद रहेंगी। हालांकि, नियम पूरे भारत में एक-समान लागू नहीं होगा। यह छुट्टियां राज्य-विशेष त्यौहारों और सरकारी अवकाशों के अनुसार निर्धारित की गई हैं। चेक, जमा-निकासी और अकाउंट से जुड़ी किसी दूसरी सर्विस को लेकर कोई परेशानी न आए इसके लिए इन छुट्टियों की जानकारी लेने के बाद ही योजना बनाएं।
अगले पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में अगले पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों की शुरुआत कल यानी 14 जनवरी से ही हो जाएगी-
14 जनवरी: कल यानी बुधवार को मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर गुजरात, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, बाकी सभी राज्यों में बैंकिंग कामकाज चलता रहेगा।
15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकला / पोंगल / मागे संक्रांति / मकर संक्रांति के अवसर पर कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, देश के दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग बैंक से जुड़े काम के लिए ब्रांच विजिट कर सकते हैं।
16 जनवरी: थिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर केवल तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन तमिल कवि और दार्शनिक थिरुवल्लुवर को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। तमिलनाडु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक से जुड़े ऑफलाइन करवाए जा सकेंगे।
17 जनवरी: तमिलनाडु के फसल उत्सव उझावर थिरुनाल के अवसर पर केवल तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि यह इस महीने का तीसरा शनिवार रहेगा इसलिए बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और बैंकिंग कामकाज रोजाना की तरह चलता रहेगा।
18 जनवरी: रविवार के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए इस दिन बैंकिंग कामकाज ऑफलाइन नहीं निपटाए जा सकेंगे।
