बिजनेस

Bank Holiday Today: आज शनिवार 8 अगस्त 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं, देखें RBI होलिडे लिस्ट

Saturday Bank Holiday Today: बैंक जाने वालों के लिए यह जानना जरूरी है कि आज 8 अगस्त 2026 शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद हैं। RBI के नियमों के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक शाखाएं बंद रहती हैं।

Image

आज शनिवार बैंक बंद हैं या खुले हैं, यहां दूर करें कंफ्यूजन

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today : आज शनिवार 8 अगस्त 2026 है। बैंकिंग से जुड़े जरूरी कामों के लिए लोगों को अक्सर बैंक शाखा जाना पड़ता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए शनिवार को बैंकिंग काम निपटाना सुविधाजनक होता है, क्योंकि इस दिन अधिकांश दफ्तरों में छुट्टी रहती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज यानी शनिवार को बैंक की शाखाएं बंद हैं या खुली हैं। क्योंकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने की शुरुआत से पहले ही देशभर के बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। इस लिस्ट में स्पष्ट जानकारी होती है कि किस राज्य या शहर में किस दिन और किस त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bank Holiday Today: आज दूसरे शनिवार पर पूरे देश में बैंक बंद

आरबीआई के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा रविवार को बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है। आज 8 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर की सभी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। शनिवार के बाद कल रविवार को भी साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे, जिससे लगातार दो दिनों तक बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा।

सिक्किम में 'टेंडोंग ल्हो रम फात' त्योहार पर विशेष अवकाश

दूसरे शनिवार की राष्ट्रीय छुट्टी के साथ-साथ आज सिक्किम की राजधानी गंगटोक में विशेष क्षेत्रीय अवकाश भी घोषित किया गया है। गंगटोक में आज 'टेंडोंग ल्हो रम फात' (Tendong Lho Rum Faat) त्योहार के अवसर पर बैंक बंद रखे गए हैं। यह सिक्किम की लेपचा जनजाति द्वारा हर साल 8 अगस्त को मनाया जाने वाला एक प्राचीन और सबसे प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार है। इस दिन लोग पवित्र टेंडोंग पहाड़ी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और प्रकृति की पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, यह त्योहार लेपचा जनजाति के पूर्वजों को प्रलयकारी बाढ़ से बचाने की याद में मनाया जाता है।

आने वाले दिनों में भी कई दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त के इस महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और अन्य कई क्षेत्रीय पर्वों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में कई दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। चूंकि आरबीआई की कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर होती हैं और कुछ राज्य-विशेष के त्योहारों पर निर्भर करती हैं, इसलिए अगली बार किसी भी शाखा में जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों का कैलेंडर एक बार जरूर चेक कर लें।

अगस्त 2026 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनराज्य/केंद्र शासित प्रदेशअवसर
4 अगस्त 2026मंगलवारत्रिपुराकेर पूजा
8 अगस्त 2026शनिवारपूरे भारत; सिक्किम में अतिरिक्त अवकाशदूसरा शनिवार; तेंदोंग लो रुम फात
13 अगस्त 2026गुरुवारमणिपुरदेशभक्त दिवस
15 अगस्त 2026शनिवारपूरे भारतस्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त 2026बुधवारत्रिपुरामहाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती
25 अगस्त 2026मंगलवारकेरल, आंध्र प्रदेशमिलाद-उन-नबी / पहला ओणम
26 अगस्त 2026बुधवारदिल्ली-NCR, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंडईद-ए-मिलाद (बारावफात/मिलाद-उन-नबी) / तिरुवोनम
28 अगस्त 2026शुक्रवारगुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, केरल, हिमाचल प्रदेशरक्षाबंधन / पांग-ल्हाबसोल / ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के बाद शुक्रवार / श्री नारायण गुरु जयंती / अय्यंकाली जयंती

डिजिटल सेवाओं का कर सकते हैं इस्तेमाल

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं, डिजिटल बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप सामान्य रूप से काम करते रहते हैं। इसके अतिरिक्त UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) सर्विस और एटीएम (ATM) सेवाएं भी चालू रहती हैं। अगर आपको कैश ट्रांसफर, बिल पेमेंट या अन्य कोई जरूरी वित्तीय काम करना है, तो आप अपने फोन से डिजिटल तरीकों का उपयोग कर आसानी से काम निपटा सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article