Bank Holidays in November 2022: हर महीने की तरह नवंबर में भी बैंकों की कई छुट्टियां हैं। नवंबर में सिर्फ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से निर्धारित छुट्टियां ही नहीं हैं, बल्कि हड़ताल की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार बैंक कुल 4 दिन बंद होंगे। अगर इनमें शनिवार और रविराव की छुट्टियां मिला दी जाएं, तो कुल छुट्टियां 10 हो जाती हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) की ओर से एक दिन की देशव्यापी हड़ताल (Bank Strike) की भी घोषणा की गई है।
19 नवंबर को देशभर में बैंक हड़ताल
अगर आपको भी अगले महीने बैंक का कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों के बारे में जरूर जान लें। 19 नवंबर को अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने देशभर में बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। दरअसल ये देशव्यापी बैंक हड़ताल बैंकरों को निशाना बनाए जाने के विरोध में की जा रही है। इस मामले में एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमले काफी बढ़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि 19 नवंबर शनिवार है और इसके अगले दिन रविवार है। ऐसे में बैंक लगातार दो दिन बंद होंगे।
देख लें बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट (Bank Holiday List)
| तारीख | राज्य | अवसर |
| 1 नवंबर 2022 | इंफाल और बेंगलुरु | कन्नड़ राज्योत्सव / कुट |
| 6 नवंबर 2022 | सभी राज्य | रविवार |
| 8 नवंबर 2022 | आईजॉल, कानपुर, कोलकाता, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, देहरादून, नई दिल्ली, नागपुर, बेलापुर, भुवनेश्वर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर, शिमला और हैदराबाद | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रहस पूर्णिमा |
| 11 नवंबर 2022 | बेंगलुरु और शिलांग | कनकदास जयंती / वंगला महोत्सव |
| 12 नवंबर 2022 | सभी राज्य | दूसरा शनिवार |
| 13 नवंबर 2022 | सभी राज्य | रविवार |
| 20 नवंबर 2022 | सभी राज्य | रविवार |
| 23 नवंबर 2022 | शिलांग | सेंग कुत्स्नेम |
| 26 नवंबर 2022 | सभी राज्य | चौथा शनिवार |
| 27 नवंबर 2022 | सभी राज्य | रविवार |
