बिजनेस

8 लाख में शुरू करें ये बिजनेस, 1 बार लगाकर होती रहेगी 6 लाख तक की कमाई, नौकरी का झंझट होगा खत्म

Banana Chips Business: केले के चिप्स का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको FSSAI से लाइसेंस लेना होगा। आपको उद्योग आधार एमएसएमई के साथ रजिस्टर करना होगा जो आपको कई तरह की फंडिंग और सब्सिडी प्राप्त करने में मदद करता है।

Image

8 लाख में शुरू करें ये बिजनेस

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • केले की चिप्स का बिजनेस है शानदार
  • 8 लाख रु में होगा बढ़िया तरीके से शुरू
  • सालाना प्रॉफिट होगा 6 लाख रु तक

Banana Chips Business: क्या आप एक अच्छे प्रॉफिट वाला बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? तो आप केले के चिप्स (Banana Chips Business) बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। केले के चिप्स काफी पसंद किए जाते हैं। बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी केले के चिप्स पसंद किए जाते हैं।

प्रमुख केला उत्पादक राज्यों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार और कर्नाटक शामिल हैं। यदि आप केला उत्पादक किसी राज्य में रहते हैं तो और भी बेहतर है। ऐसा इसलिए क्योंकि तब आपको कच्चा केला सस्ते रेट पर आसानी से मिल जाएगा। आगे जानिए कि कैसे आप ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

लेना होगा लाइसेंस

रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पहले, आपको FSSAI से लाइसेंस लेना होगा। आपको उद्योग आधार एमएसएमई के साथ रजिस्टर करना होगा जो आपको कई तरह की फंडिंग और सब्सिडी प्राप्त करने में मदद करता है। फिर आपको एक फूड बिजनेस ऑपरेटर लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा जो देश में पैकेज्ड फूड के प्रोडक्शन और बिक्री के लिए जरूरी है।

इसके अलावा जीएसटी (GST) नंबर और ट्रेड लाइसेंस भी जरूर लें।

इन चीजों की होगी जरूरत

  • ट्रॉलियों के साथ इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ड्रायर
  • ऑटोमैटिक सीलिंग मशीन
  • डीजी सेट
  • अटैचमेंट और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एसएस से बना स्लाइसर
  • तेल छलनी
  • कोयले से चलने वाली भट्टी
  • काटने और छीलने वाले चाकू
  • वजन करने का स्केल
  • एल्युमीनियम के बर्तन

कितना करना होगा निवेश

अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार प्राइमरी वर्किंग कैपिटल लगभग 8 लाख रुपये होगी। सेमी ऑटोमैटिक मशीनों की कीमत 1 लाख से 3 लाख रुपये तक है। फुली ऑटोमैटिक मशीन की कीमत 3.5 लाख से 6 लाख रुपये तक होती है।

कच्चे माल के लिए आपको 50000 रुपये चाहिए और पैकेजिंग की लागत लगभग 10000 रुपये होगी। बाकी छोटे-मोटे खर्चे 10000 रुपये तक हो सकते हैं। यानी आपको 6 से 8 लाख रु तक का निवेश करना होगा।

कितनी होगी कमाई

केले के चिप्स के बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन 50% से 60% तक माना जाता है क्योंकि बाजार में इसकी मांग अधिक है। तो, आप छोटे पैमाने के बिजनेस में ही सालाना 4 लाख से 6 लाख रुपये तक के मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article