बिजनेस

Balasore Train Accident : CAG की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मैंटेनेंस और फंड में कमी की वजह से हो रहे रेल हादसे

Train Accident In Balasore: CAG ने 2022 की अपनी रिपोर्ट में रेल हादसों पर कई कमियों को उजागर किया था। रिपोर्ट में उन हादसों पर ध्यान दिया गया जो अप्रैल 2017 से मार्च 2021 दौरान सीएजी के सामने आए।

Image

रेल हादसों पर CAG की रिपोर्ट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • CAG की रिपोर्ट में बड़े खुलासे
  • रेल हादसों पर बड़ी जानकारी सामने
  • फंड की कमी है बड़ी वजह

Train Accident In Balasore: भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) ने 2022 की अपनी रिपोर्ट (Derailments in Indian Railways) में रेल हादसों (Train Accident) पर कई कमियों को उजागर किया था। रिपोर्ट में कई सिफारिशें भी की गई थीं, जिनमें एक्सीडेंट इनक्वारी करने और इसे अंतिम रूप देने के लिए तय समय-सीमा का कड़ाई से पालन करना शामिल था।

रिपोर्ट में उन हादसों पर ध्यान दिया गया जो अप्रैल 2017 से मार्च 2021 दौरान सीएजी के सामने आए। इसके अलावा अप्रैल 2017 से पहले के भी कई उन मामलों पर ध्यान दिया गया, जिन्हें पिछली ऑडिट रिपोर्ट में शामिल नहीं किया जा सका था। साथ ही वे कारण भी बताए गए, जिनके चलते रेल के पटरी से उतरने के हादसे हुए हैं।

क्या हैं बड़े कारण

दिसंबर 2022 में संसद में पेश की गई CAG की रिपोर्ट के अनुसार रेल हादसों की बड़ी वजह रेलवे ट्रैकों का मैंटेनेंस का सही से न होना है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रैकों के रिन्यूअल से जुड़े कामों के लिए फंड एलॉटमेंट में सालों साल आई गिरावट भी हादसों का एक बड़ा कारण है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जो फंड एलॉट किया गया, उसे पूरी तरह से इस्तेमाल भी नहीं किया गया।

किस कारण से कितने हादसे

  • इंजीनियरिंग विभाग की गलती से 422 बार रेल पटरी से उतरी
  • ट्रैक का सही से रखरखाव न होने पर 171 हादसे हुए
  • 182 हादसे मैकेनिकल डिपार्टमेंट की गलती से हुए
  • 154 हादसे लोकोपायलटों की गलती के कारण हुए
  • 156 मामले ट्रेकों के तय सीमा से अधिक डेविएशन के रहे

ठीक से नहीं हुआ इंस्पेक्शन

सीएजी की रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि अलग-अलग कारणों से ट्रैक रिकॉर्डिंग कारों और ट्रैक मशीनों के बेकार पड़े होने के कारण ट्रैकों के इंस्पेक्शन में 30-100 फीसदी तक की कमी आई। समय पर पूछताछ के महत्व पर रोशनी डालते हुए, रिपोर्ट में कहा गया कि इसका मुख्य मकसद दुर्घटना के कारणों का पता लगाना और उनकी घटना को रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार करना था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article