बिजनेस

Balaji Telefilms Share: लव, सेक्स और धोखा-2 के ऐलान से बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर उछला, 6 महीने में किया पैसा डबल

Balaji Telefilms Share Price: बीएसई पर बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर 123.28 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 125.30 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 131.87 रु तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.66 रु या 3.78 फीसदी की मजबूती के साथ 127.94 रु पर बंद हुआ।

Image

लव सेक्स और धोखा-2 19 अप्रैल को होगी रिलीज

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • लव, सेक्स और धोखा-2 की रिलीज डेट का ऐलान
  • रिलीज डेट से बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर उछला
  • 3.8 फीसदी हुआ मजबूत

Balaji Telefilms Share Price: बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर बीते कुछ सालों में भारतीय शेयर बाजार में मौजूद मल्टीबैगर शेयरों में से एक रहा है। पिछले एक साल में ही एकता कपूर की कंपनी के शेयर ने शेयरधारकों को 173 प्रतिशत रिटर्न दिया है। अब एंटरटेनमेंट कंपनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लव, सेक्स और धोखा-2 को लेकर चर्चा में है। 2010 में आई लव, सेक्स और धोखा फिल्म काफी पसंद की गई थी। बालाजी टेलीफिल्म्स अब इस फिल्म का सीक्वेल लेकर आएगी, जो कि 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इस खबर का बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयर पर पॉजिटिव असर पड़ा है। कंपनी का शेयर आज 3.78 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

कितने पर बंद हुआ शेयर

बीएसई पर बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर 123.28 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 125.30 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 131.87 रु तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.66 रु या 3.78 फीसदी की मजबूती के साथ 127.94 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,293.86 करोड़ रु है।

एक महीने में 38.33 फीसदी शेयर

  • बीते 5 दिन में बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर 1.5 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में कंपनी का शेयर 38.33 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में ये 101.67 फीसदी उछला है। यानी इसने 6 महीनों में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है
  • 2024 में अब तक ये 70.56 फीसदी उछला है
  • एक साल में शेयर ने 173.08 फीसदी फायदा कराया है

रिलीज किया मोशन पोस्टर

नई फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए, फिल्म के मेकर्स ने मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन दिया - "ये वैलेंटाइन डे नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है!

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article