बिजनेस

Bajaj products on Airtel: बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल की साझेदारी, डिजिटल वित्तीय सेवाओं के लिए नया प्लेटफॉर्म

Bajaj Finance Airtel partnership: इस साझेदारी से एयरटेल के 37.5 करोड़ ग्राहक आधार, 12 लाख का मजबूत वितरण नेटवर्क और बजाज फाइनेंस के 27 वित्तीय उत्पादों की विशेषज्ञता का फायदा उठाया जाएगा। साथ ही, बजाज फाइनेंस की 5,000 शाखाएं और 70,000 क्षेत्रीय एजेंट्स इस प्रयास को और मजबूत करेंगे।

Image

Bajaj Finance Airtel partnership

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bajaj Finance Airtel partnership: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस और दूरसंचार दिग्गज भारती एयरटेल ने वित्तीय सेवाओं के लिए एक डिजिटल मंच विकसित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी ग्राहकों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं तक बेहतर और आसान पहुंच प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

एयरटेल और बजाज फाइनेंस के संसाधनों का मिलेगा लाभ

संयुक्त बयान में बताया गया कि इस साझेदारी से एयरटेल के 37.5 करोड़ ग्राहक आधार, 12 लाख का मजबूत वितरण नेटवर्क और बजाज फाइनेंस के 27 वित्तीय उत्पादों की विशेषज्ञता का फायदा उठाया जाएगा। साथ ही, बजाज फाइनेंस की 5,000 शाखाएं और 70,000 क्षेत्रीय एजेंट्स इस प्रयास को और मजबूत करेंगे।

भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा, "हमारे एक करोड़ से अधिक ग्राहकों का विश्वास हम पर है। हमारा उद्देश्य एयरटेल फाइनेंस को वित्तीय जरूरतों के लिए ‘वन-स्टॉप शॉप’ बनाना है।"

डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का होगा पूरा उपयोग

बजाज फाइनेंस के प्रबंध निदेशक राजीव जैन ने कहा कि यह साझेदारी भारत के डिजिटल परिवेश का लाभ उठाकर डेटा-संचालित ऋण 'अंडरराइटिंग' और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देगी। उन्होंने इसे भारत के दो अग्रणी ब्रांडों की विशेषज्ञता और पहुंच को जोड़ने वाला कदम बताया।

शुरुआती चरण में पेश हुए प्रोडक्ट्स

फिलहाल, बजाज फाइनेंस के दो उत्पाद ‘एयरटेल थैंक्स ऐप’ पर उपलब्ध कराए गए हैं। मार्च तक, चार और उत्पाद इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के लिए पेश किए जाएंगे। यह मंच ग्राहकों को उनकी वित्तीय जरूरतों के लिए एकल विकल्प प्रदान करने का प्रयास करेगा।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article