Bajaj Auto Share Buyback: बजाज ऑटो लिमिटेड ने बुधवार को अपने शेयरों का बायबैक करने का ऐलान किया है। बायबैक का अर्थ है शेयरधारकों से अपने ही शेयरों को वापस खरीदना। कंपनी ने कहा है कि शेयरों के बायबैक पर विचार करने और इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए इसके बोर्ड की बैठक 8 जनवरी को होगी। अगर बजाज ऑटो के बोर्ड ने मंजूरी दी तो यह दूसरी बार होगा कंपनी शेयरों की बायबैक करेगी। जुलाई 2022 में बजाज ऑटो ने 2,500 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक किए थे। तब बायबैक 4,600 रुपये प्रति शेयर पर किया गया था।
ये भी पढ़ें -
ऑल टाइम हाई पर पहुंचा बजाज ऑटो का शेयर
शेयरों के बायबैक का ऐलान करने के बाद बजाज ऑटो का शेयर आज अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। ये पहली बार 7000 रु के स्तर को पार कर गया। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 6662.50 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 6,664.05 रु पर खुला और सवा 3 बजे तक के कारोबार में इसका शेयर 7,059.75 रु तक ऊपर गया है।
एक साल में पैसा डबल कर दिया
बीएसई के डेटा के अनुसार बजाज ऑटो का शेयर बीते एक साल में करीब 94 फीसदी उछला है। इससे निवेशकों का पैसा करीब दोगुना हो गया है। बीते 5 दिनों में ये शेयर 4.5 फीसदी, एक महीने में 12.6 फीसदी और 6 महीनों में 51 फीसदी उछला है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 1.99 लाख करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
