बिजनेस

Azad Engineering Share Listing: 35.5% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ आजाद इंजीनियरिंग का शेयर, 710 रु पर की शुरुआत

Azad Engineering Share Listing Price: आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 499-524 रु था, जबकि शेयरों की बिक्री के लिए फाइनल प्राइस 524 रु तय की गई। आज बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 710 रु पर लिस्ट हुआ।

Image

आज़ाद इंजीनियरिंग शेयर लिस्टिंग प्राइस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लिस्ट हुआ आजाद इंजीनियरिंग
  • 710 रु पर की शुरुआत
  • आईपीओ का फाइनल प्राइस था 524 रु

Azad Engineering Share Listing Price (आजाद इंजीनियरिंग शेयर लिस्टिंग प्राइस): आजाद इंजीनियरिंग की लिस्टिंग हो गई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 524 रु (आईपीओ प्राइस) के मुकाबले 710 रु पर लिस्ट हुआ। यानी इसकी लिस्टिंग 35.5 फीसदी प्रीमियम पर हुई है। कंपनी के आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 499-524 रु था, जबकि शेयरों की बिक्री के लिए फाइनल प्राइस 524 रु तय की गई। आज बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 710 रु पर लिस्ट हुआ। सवा 10 बजे कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस से 2.90 रु या 0.41 फीसदी की कमजोरी के साथ 707.10 रु पर आ गया है। अभी तक के कारोबार में यह 727.50 रु तक ऊपर गया है, जबकि 701.00 रु तक गिरा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 4,180 करोड़ रु है।

सचिन ने किया था निवेश

आईपीओ लाने के बाद से आजाद इंजीनियरिंग काफी चर्चा में रही। इस कंपनी में मार्च 2023 में सचिन तेंदुलकर ने निवेश किया था। सचिन ने कंपनी में 5 करोड़ रु का निवेश किया था, जो 9 महीने में करीब 23 करोड़ रु बन गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के फाउंडर हैं राकेश चोपदार, जो इसके सीईओ और चेयरमैन भी हैं।

कंपनी का प्रॉफिट

कंपनी को FY23 में 261 करोड़ रु की इनकम और 8.4 करोड़ रु का प्रॉफिट हुआ। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में राकेश का कम नंबरों के चलते मजाक उड़ाया गया। पढ़ाई में अच्छा न होने के चलते उन्होंने स्कूल छोड़ दिया। वे अपने पिता की फैक्ट्री में नट-बोल्ट बनाते थे। राकेश मानते हैं कि पिता की फैक्ट्री में काम करना ही उनके लिए रियल एजुकेशन रही।

आज क्या करती है कंपनी

आज आजाद इंजीनियरिंग कंपनी टर्बाइन, पावर जनरेशन ओईएम और एयरोस्पेस पार्ट्स के लिए ब्लेड बनाती है और इसके क्लाइंटों में मित्सुबिशी, तोशिबा, स्कोडा और रोल्स रॉयस तक शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article