बिजनेस

Axis Bank Q3 earnings: एक्सिस बैंक का तीसरी तिमाही का मुनाफा चार प्रतिशत बढ़कर 6,071 करोड़ रुपये

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 23, 2024, 05:02 PM IST

Axis Bank third quarter profit: एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 33,516 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में यह 26,798 करोड़ रुपये थी।

Image

एक्सिस बैंक

Photo : Twitter

Axis Bank third quarter profit: निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही का एकल शुद्ध लाभ चार प्रतिशत बढ़कर 6,071 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,853 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 33,516 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में यह 26,798 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 22,226 करोड़ रुपये से बढ़कर 27,961 करोड़ रुपये हो गई।

सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 31 दिसंबर, 2023 तक सुधरकर 1.58 प्रतिशत हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 2.38 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए दिसंबर, 2022 के अंत के 0.47 प्रतिशत की तुलना में घटकर 0.36 प्रतिशत हो गया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article