बिजनेस

Tata Tech Share: औंधे मुंह लुढ़का टाटा टेक का शेयर, इस पब्लिक शेयरहोल्डर के हिस्सेदारी बेचने से घबराए निवेशक

Tata Tech Share Price: मंगलवार के कारोबार में टाटा टेक के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 5 फीसदी से अधिक फिसल गया है। करीब 10 बजे ये BSE पर 38.30 रु या 5.43 फीसदी की गिरावट के साथ 667.30 रु पर है।

Image

औंधे मुंह लुढ़का टाटा टेक का शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • लुढ़का टाटा टेक का शेयर
  • 5 फीसदी से अधिक गिरावट
  • एक पब्लिक शेयरहोल्डर के हिस्सेदारी बेचने का असर

Tata Tech Share Price: मंगलवार के कारोबार में टाटा टेक के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 5 फीसदी से अधिक फिसल गया है। करीब 10 बजे ये BSE पर 38.30 रु या 5.43 फीसदी की गिरावट के साथ 667.30 रु पर है। कंपनी का शेयर 705.60 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज 685 रु पर खुला है। टाटा टेक की पब्लिक शेयरहोल्डर टीपीजी राइज क्लाइमेट एसएफ प्राइवेट लिमिटेड ने एक बल्क डील के जरिए टाटा टेक में 3.95% हिस्सेदारी बेची है। इसी का असर कंपनी के शेयर पर पड़ता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें -

1.6 करोड़ शेयर बेचे

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी इंक से जुड़ी यूनिट टीपीजी राइज क्लाइमेट ने 683 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,094 करोड़ रुपये के करीब 1.6 करोड़ शेयर बेचे हैं। है। मूल्य बैंड के ऊपरी छोर पर, इस सौदे का मूल्य करीब 1,109 करोड़ रुपये हो सकता है।

मार्च 2025 तक, TPG राइज क्लाइमेट के पास टाटा टेक्नोलॉजीज में 6.01% हिस्सेदारी थी, जो लगभग 2.43 करोड़ शेयरों के बराबर थी। बल्क डील के बाद, बाकी शेयरों के लिए 60-दिन की लॉक-इन अवधि रहेगी।

Tata Tech Q4 Results

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में टाटा टेक्नोलॉजीज के प्रॉफिट में 20% की वृद्धि दर्ज की गयी, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 157 करोड़ रुपये की तुलना में 189 करोड़ रुपये रहा। तिमाही के लिए रेवेन्यू 1,286 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले दर्ज किए गए 1,301 करोड़ रुपये से 1.2% कम है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article