बिजनेस

Aster DM Healthcare dividend: ₹120 का डिविडेंड देने वाले इस शेयर की मची लूट, जानें अभी कितनी है प्राइस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 16, 2024, 01:21 PM IST

Aster DM Healthcare dividend: आज कंपनी के शेयरों में 12 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर ने 449.70 रुपये के हाई के साथ 52 हफ्ते का उच्च लेवर भी बनाया।

Image

Aster DM Healthcare share price

Photo : Twitter

Aster DM Healthcare dividend: एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) ने निवेशकों को 70 प्रतिशत से 80 फीसदी तक डिविडेंड देने की जानकारी दी है। एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने एफजेडसी में अपनी हिस्सेदारी को अल्फा जीसीसी को बेचने पर बातचीत की भी जानकारी दी है और बताया है कि दोनो पार्टियां जल्द से जल्द ही ट्रांजैक्शन को पूरा करना चाहती हैं। डिविडेंड की खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में 12 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर ने 449.70 रुपये के हाई के साथ 52 हफ्ते का उच्च लेवर भी बनाया। दोपहर 1 बजे कंपनी के शेयर 7.45 फीसदी की उछाल के साथ 429 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 97 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

डील के बाद मिल सकता है डिविडेंड

एफजेडसी में अपनी हिस्सेदारी को अल्फा जीसीसी को बेचने को लेकर कंपनी ने 28 नवंबर 2023 को कहा था कि यह पूरी डील 1.01 बिलियन डॉलर में हो सकती है। जिसमें से 903 मिलियन डॉलर ट्रांजैक्शन पूरा होने पर मिल सकता है। वहीं, बाकी बचे 98.8 मिलियन डॉलर को कुछ मौकों पर दिया जाना है। कंपनी ने बताया है कि 903 मिलियन डॉलर का 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत 110 रुपये से 120 रुपये प्रति शेयर होगा। बता दें, डिविडेंड का ऐलान कंपनी ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद कर सकती है।

कब बनी थी कंपनी

एस्टर डीएम की स्थापना 1987 में दुबई में हुई थी। कंपनी मौजूदा समय में 33 हॉस्पिटल, 127 क्लीनिक, 527 फॉर्मेसी और 229 लैब्स चलाती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article