बिजनेस

Punjab Budget:कोई नया टैक्स नहीं,बॉर्डर एरिया के लिए अलग से पैसा, 2.5 लाख नौकरी का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 04:04 PM IST

Punjab Budget And New Announcements: बजट में सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन,हेल्थ और कृषि क्षेत्र पर रखा गया है। सरकार ने स्कूलों में पहली बार एस्टेट मैनेजर की नियुक्ति का ऐलान किया हैं जो वहां का रूटीन कामकाज देखेंगे।

Image

पंजाब बजट मुख्य बातें

Photo : ANI

Punjab Budget And New Announcements:पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट में न तो कोई नया टैक्स लगाया गया है और न ही कोई छूट दी गई है। पहली बार राज्य के बजट में बॉर्डर एरिया के लिए अलग से बजट का आवंटन किया गया है। इसी तरह स्कूलों में पहली बार एस्टेट मैनेजर की नियुक्ति का भी ऐलान किया गया है। हालांकि इस बजट में महिलाओं को 1000 रुपये की सहायता देने के चुनावी वादे पर चुप्पी साधी गई है। राज्य सरकार ने कुल कुल 1,96 ,462 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। और वित्त मंत्री चीमा ने दावा किया है कि बजट के जरिए राज्य में 2.5 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी।

एजुकेशन, कृषि, हेल्थ पर फोकस

बजट में सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन,हेल्थ और कृषि क्षेत्र पर रखा गया है। सरकार ने स्कूलों में पहली बार एस्टेट मैनेजर की नियुक्ति का ऐलान किया हैं जो वहां का रूटीन कामकाज देखेंगे। वित्तमंत्री का कहना है कि एस्टेट मैनेजर लगने के बाद टीचर्स सिर्फ पढ़ाने पर फोकस करेंगे जिससे एजुकेशन का लेवल सुधरेगा।

इसी तरह कृषि और उसे जुड़े क्षेत्रों के लिए बजट में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्री के अनुसार जल्द ही नई कृषि नीति लाई जाएगी। साथ ही बजट में फसल विविधीकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसके अलावा सरकार ने एक 'जोखिम शमन फसल बीमा योजना- 'भाव अंतर भुगतान योजना' शुरू करने का ऐलान किया है। वहीं कृषि क्षेत्र को मिलने वाली मुफ्त बिजली सब्सिडी के लिए 9,331 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़ और मेडिकल कॉलेज का ऐलान

बजट में पंजाब की बॉर्डर बेल्ट के लिए पहली बार 40 करोड़ रुपए देने की बात की गई है। वित्तमंत्री ने इंडस्ट्री के लिए 5 नई स्कीम के साथ-साथ 147 नए मोहल्ला क्लीनिक और होशियारपुर-कपूरथला में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी की है। उन्होंने ढाई लाख नौकरियां देने की बात भी कही है। भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार का यह पहला पूर्ण बजट था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article