कोरोना संकट के बीच वर्ल्ड बैंक का बड़ा ऐलान, भारत को देगा 1 अरब डॉलर का पैकेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2020, 11:35 AM IST

Social Protection Package: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच विश्व बैंक(World Bank) ने भारत सरकार के कार्यक्रमों के लिए भारत से जुड़े 1 अरब डॉलर के सामाजिक सुरक्षा पैकेज की घोषणा की है।

कोरोना संकट के बीच वर्ल्ड बैंक का बड़ा ऐलान, भारत को देगा 1 अरब डॉलर का पैकेज

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच विश्व बैंक ने भारत के लिए बड़े सामाजिक सुरक्षा पैकेज की घोषणा की है। विश्व बैंक ने गरीब, कमजोर परिवारों को सामाजिक सहायता देने के भारत के प्रयासों में मदद के लिए एक बिलियन डॉलर (एक अरब डॉलर) के पैकेज का ऐलान किया है। यह पैकेज सामाजिक सुरक्षा पैकेज जो केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के लिए होगा। वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर (इंडिया) जुनैद कमाल अहमद ने शुक्रवार को कहा, 'सामाजिक सुरक्षा के लिए वर्ल्ड बैंक की अरबों डॉलर की सहायता भारत को पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ उठाने में मदद करेगी।'

दरअसल विश्व के अन्य देशों की तरह भारत भी इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है। संकट की ऐसी स्थिति में विश्व बैंक के इस पैकेज से बड़ी राहत मिल सकती है। देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या देखें तो यह लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,649 तक पहुंच गई है। कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 81,970 हो गई। 

End of Article