Share Market Today, 30 May 2022: शानदार हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 800 अंकों का उछाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 10:05 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 30 May 2022: सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2,57,09,284.62 करोड़ रुपये हो गया।

Share Market Today, 30 May 2022: शानदार हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 800 अंकों का उछाल
Photo Credit: BCCL

Share Market News Today, 30 May 2022: आज हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार में निवेश करने वाले खुश हैं क्योंकि आप सेंसेक्स और निफ्टी की अच्छी शुरुआत हुई। सुबह 9:45 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 838.15 अंक यानी 1.53 फीसदी बढ़कर 55722.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 242.40 अंक यानी 1.48 फीसदी बढ़कर 16594.85 पर कारोबार कर रहा था।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स पर तेजी देखी जा रही है। 2.65 फीसदी के साथ निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा उछाल है। नियल्टी में भी 2.60 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। इनके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, मीडिया, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक 1 फीसदी से ज्यादा के उछाल पर कारोबार कर रहे हैं। एफएमसीजी, मेटल और फार्मा भी हरे निशान पर हैं।

एक नजर ग्लोबल मार्केट पर
नवंबर 2020 के बाद अमेरिकी बाजारों के लिए सबसे अच्छा हफ्ता रहा। शुक्रवार को डाओ जोंस 575 अंक चढ़कर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। इसमें 1.76 फीसदी की तेजी आई। नैस्डैक करीब साढ़े 3 फीसदी चढ़ा। S & P 500 2.47 फीसदी बढ़ा, FTSE 0.27 उछला, DAX 1.62 फीसदी उछला और CAC में 1.64 फीसदी की तेजी आई।

बीएसई पर लगभग सभी दिग्गज शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखने के समय तक सिर्फ कोटक बैंक और डॉक्टर रेड्डी में गिरावट थी। इनके अलावा टाइटन, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, रिलायंस, एसबीआई, सन फार्मा, टाटा स्टील, मारुति, एक्सिस बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, आदि हरे निशान पर थे।

End of Article