Share Market Today, 17 Aug 2022: 5 अप्रैल के बाद पहली बार 60 हजार के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 11:13 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 17 August 2022: खबर लिखने के समय तक निफ्टी ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।

Share Market Today, 17 Aug 2022: 5 अप्रैल के बाद पहली बार 60 हजार के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी धमाल
Photo Credit: BCCL

Share Market News Today, 17 Aug 2022: 5 अप्रैल के बाद पहली बार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 60,000 के पार निकल गया है। यह 17 जून के निचले स्तर से करीब 17 फीसदी ऊपर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 288.37 अंक यानी 0.48 फीसदी उछलकर 60130.58 के स्त पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.55 अंक ऊपर 17909.80 पर कारोबार कर रहा था।

मिश्रित ग्लोबल संकेतों से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 64.90 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 59907.11 पर खुला था। निफ्टी 19.40 अंक (0.11 फीसदी) उछलकर 17844.70 पर खुला था। तब 1452 शेयरों में तेजी थी, 450 शेयरों में गिरावट और 104 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

इन शेयरों ने मचाया धमाल!
खबर लिखने के समय तक BSE पर मारुति, एचडीएफसी, टाटा स्टील, कोटक बैंक और एम एंड एम के अलावा सभी शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। इनमें बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, विप्रो, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, रिलायंस, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, सन फार्मा, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आदि शामिल हैं।

ऐसा रहा ग्लोबल मार्केट का हाल-

खबर लिखने के समय तक BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,79,86,626.84 करोड़ रुपये था। सेक्टोरल फ्रंट पर इस दौरान बैंक, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी हरे निशान पर थे।

End of Article