Share Market Today, 14 Feb 2022: बाजार में तूफान, सेंसेक्स-निफ्टी के लिए 10 महीनों का सबसे खराब दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 04:11 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 14 February 2022: तेल की बढ़ती कीमतों, भू-राजनीतिक तनाव के बीच आज सेंसेक्स, निफ्टी का 10 महीनों में सबसे खराब दिन रहा।

Share Market Today, 14 Feb 2022: बाजार में तूफान, सेंसेक्स-निफ्टी के लिए 10 महीनों का सबसे खराब दिन
Photo Credit: BCCL

Share Market News Today, 14 Feb 2022: वैश्विक बाजारों में बिकवाली के दबाव से आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आई। निवेशकों ने निरंतर बिकवाली की। रूस-यूक्रेन तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, मुद्रास्फीति, यूएस फेड की ब्याज दरों में बढ़ोतरी जैसे नकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार प्रभावित हुआ। सेंसेक्स 1747.08 अंक या 3.00 फीसदी नीचे 56,405.84 पर और निफ्टी 531.95 अंक या 3.06 फीसदी नीचे 16,842.80 पर बंद हुआ। लगभग 574 शेयरों में तेजी आई, 2897 शेयरों में गिरावट आई और 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सभी सेक्टर्स- ऑटो, मेटल, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और फाइनेंस सर्विस लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 से 4 फीसदी की गिरावट आई है।

बीएसई पर ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल-

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,197.86 अंकों की गिरावट के साथ 56955.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 348.00 अंक (2.00 फीसदी) टूटकर 17026.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद 15 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स 1432.57 अंक यानी 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ 56720.35 के स्तर पर पहुंच गया था और निफ्टी 356.25  अंक गिरकर 17018.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सिर्फ भारच ही नहीं, एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट आई। गिरावट की एक बड़ी वजह एफआईआई भी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी रखा।

End of Article