Share Market Today: बाजार में जारी है उतार-चढ़ाव, गिरावट पर खुलने के मिनटों बाद ही बढ़त पर पहुंचा सेंसेक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2022, 10:01 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 11 March 2022: शुक्रवार को बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया में देखी गई।

Share Market Today: बाजार में जारी है उतार-चढ़ाव, गिरावट पर खुलने के मिनटों बाद ही बढ़त पर पहुंचा सेंसेक्स
Photo Credit: BCCL

Share Market News Today, 11 March 2022: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के मिनटो बाद ही यह हरे निशान पर कारोबार करने लगा। सुबह 9:39 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 232.41 अंक यानी 0.42 फीसदी बढ़कर 55696.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 48.20 अंक (0.29 फीसदी) ऊपर 16643.10 पर था।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 293.52 अंक (0.53 फीसदी) नीचे 55170.87 पर और निफ्टी 86.40 अंक (0.52 फीसदी) नीचे 16508.50 पर था। तब 1070 शेयरों में तेजी आई, 838 शेयों में गिरावट आई और 87 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो बैंक फाइनेंस सर्विस, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक प्राइवेट बैंक और रियल्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

पिछले सत्र में 800 से ज्यादा उछला था सेंसेक्स
पिछले सत्र में लगातार दूसरे दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 817.06 अंक यानी 1.50 फीसदी बढ़कर 55,464.39 पर बंद हुआ और निफ्टी 249.55 अंक बढ़कर 16,594.90 पर बंद हुआ था।

End of Article