वैश्विक बाजारों के बाद भारतीय बाजार में हाहाकार, 1000 अंक से भी ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 02:18 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 10 June 2022: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,52,25,979.61 करोड़ रुपये हो गया।

वैश्विक बाजारों के बाद भारतीय बाजार में हाहाकार, 1000 अंक से भी ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

Share Market News Today, 10 June 2022: महंगाई के आंकड़ों से पहले अमेरिका सहित सभी ग्लोबल शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस बीच आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार भी भारी गिरावट के साथ खुला। बाजार के खुलने के बाद इसमें गिरावट और भी बढ़ गई। दोपहर 2:13 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1069.15 अंक (1.93 फीसदी) गिरकर 54,251.13 पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 290.15 अंक नीचे 16,187.95 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 597.2 अंक गिरकर 54,723.08 पर और निफ्टी 176.30 अंक नीचे 16,301.80 पर कारोबार कर रहा था। 

खबर लिखने के समय तक किस सेक्टर में आई कितनी गिरावट?

  • बैंक - 1.26 फीसदी
  • ऑटो - 0.21 फीसदी
  • फाइनेंस सर्विस - 1.62 फीसदी
  • एफएमसीजी - 0.50 फीसदी
  • आईटी - 2.00 फीसदी
  • मीडिया - 1.04 फीसदी
  • मेटल - 1.97 फीसदी
  • फार्मा - 0.66 फीसदी
  • पीएसयू बैंक - 0.81 फीसदी
  • प्राइवेट बैंक - 1.18 फीसदी
  • रियल्टी - 0.88 फीसदी

ऐसा था दिग्गज शेयरों का हाल-

लाल निशान पर ग्लोबल मार्केट 
महंगाई के आंकड़ों से पहले अमेरिकी बाजारों में दबाव रहा। Dow Jones 638 अंक यानी 1.94 फीसदी फिसल गया। Nasdaq 2.75 फीसदी गिरकर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। S & P 500 में 2.38 फीसदी की गिरावट आई। FTSE 100, DAX और CAC भी लाल निशान पर हैं। इनमें क्रमश: 1.54 फीसदी, 1.71 फीसदी और 1.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

End of Article