Reliance Jio: रिलायंस जियो का पहली तिमाही में मुनाफा 24 फीसदी से बढ़कर हुआ 4335 करोड़ रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 08:18 PM IST

Reliance Jio: वित्त वर्ष 2021-22 की आखिरी तिमाही में रिलायंस जियो को 4313 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से एकदम पहले जियो के तिमाही नतीजे आए हैं।

Reliance Jio: रिलायंस जियो का पहली तिमाही में मुनाफा 24 फीसदी से बढ़कर हुआ 4335 करोड़ रुपए
Photo Credit: BCCL

Reliance Jio: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का स्टैंडअलोन मुनाफा बढ़कर 4335 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में रिलायंस जियो का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा। जियो ने पिछले साल 2021-22 की पहली तिमाही में 3501 करोड़ रुपए मुनाफा कमाया था। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि कंपनी को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 21873 करोड़ रुपए की आय हुई है।

रिलायंस जियो का पहली तिमाही में मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा

5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से एकदम पहले जियो के तिमाही नतीजे आए
 
पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही जियो को 17994 करोड़ रुपए की आय हुई थी। इस हिसाब से जियो की तिमाही आय में भी 21.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2021-22 की आखिरी तिमाही में रिलायंस जियो को 4313 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से एकदम पहले जियो के तिमाही नतीजे आए हैं। 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले हफ्ते 26 जुलाई से शुरू होगी। जियो ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 14000 करोड़ रुपए की अग्रिम रकम जमा करवाई है।

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने 5जी नीलामी शुरू होने से पहले 14,000 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि (ईएमडी) जमा कराई है। वहीं भारती एयरटेल ने भी अग्रिम के रूप में 5,500 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर पात्रता-पूर्व बोलीदाताओं की सूची प्रकाशित की गई है। इसके मुताबिक अडानी डेटा नेटवर्क्स की ईएमडी राशि 100 करोड़ रुपए है।

ईएमडी से इस बात का संकेत मिलता है कि स्पेक्ट्रम लेने के लिहाज से किसी कंपनी की क्षमता, रणनीति और योजना क्या है। इससे पात्रता के अंक भी तय होते हैं। वोडाफोन आइडिया ने अग्रिम राशि के रूप में 2,200 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। 14,000 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि के साथ नीलामी के लिए जियो को सबसे अधिक 1,59,830 अंक मिले हैं। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होगी। इसमें कम से कम 4.3 लाख करोड़ रुपए के कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा जाएगा।

End of Article