अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बाद आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल, डीजल की कीमतें दिल्ली में 103.24/लीटर (3.30 रुपये ऊपर) और 91.77/लीटर (०.35 रुपये ऊपर); मुंबई में क्रमश: 109.25 रुपये (0.29 रुपये ऊपर) और 99.55 रुपये प्रति लीटर (0.38 रुपये ऊपर) है। अगर बात कोलकाता की करें तो कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये/लीटर (0.29 रुपये) और डीजल 94.88 रुपये/लीटर (0.35 रुपये ऊपर)। Chennai में पेट्रोल 100.75 रुपये/लीटर (0.26 रुपये ऊपर) और डीजल 95.26 रुपये/लीटर (0.33 रुपये ऊपर) बिक रहा है।
पेट्रोल की कीमत में लगातार इजाफा
अगर 10 दिनों के ट्रेंड को देखें तो पेट्रोल की कीमत में 2.05 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बीते हफ्ते मंगलवार से पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई जो बिना किसी रुकावट जारी है। इस समय कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices) 82 डॉलर के पार पहुंच गई थी। इसलिए सभी पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हो रहे हैं। पेट्रोल की कीमतें एक सप्ताह में ही यह 2.05 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाने में कीमत ज्यादा लगती है। भारत में खुदरा बाजार में पेट्रोल की कीमत डीजल से अधिक होती है। 12 दिनों में देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ है। इतने दिनों में ही यह 3.15 रुपये महंगा हो गया है।
Petrol Diesel price 7th October 2021: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर उछाल
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Oct 7, 2021, 09:08 AM IST
Petrol Diesel price 6th October 2021:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर उछाल दर्ज की गई है।
End of Article

