नियम न मानने पर फ्लाइट से उतारे जा सकते हैं, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच DGCA की गाइडलाइन जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2021, 08:35 PM IST

Covid-19 protocol:  कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है इसके मुताबिक अगर आप फ्लाइट के अंदर सही से मास्क नहीं पहने हुए मिलते हैं तो आपको फ्लाइट से उतार दिया जा सकता है।

नियम न मानने पर फ्लाइट से उतारे जा सकते हैं, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच DGCA की गाइडलाइन जारी

विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने ऐसे यात्रियो को खास हिदायत देते हुए नसीहत दी है जो कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और उसकी गाइडलाइंस की अनदेखी करते आ रहे हैं ऐसे एयर पैसेजरों से डीजीसीए अब सख्ती से निपटेगा, उसने इस संबध में शनिवार को गाइडलाइंस जारी की है जिसमें इन नियमों के बारे में और उसकी अनदेखी पर क्या एक्शन लिया जाएगा उसका उल्लेख है।

डीजीसीए के द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक यात्रियों को हवाई यात्रा के दौरान मास्क पहनना होगा और फिजिकल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करना होगा वहीं यात्रियों को नाक के नीचे मास्क उतारने की इजाजत नहीं होगी हालांकि विशेष स्थिति-परिस्थितियों में मास्क को नाक के नीचे किया जा सकता है। 

दरअसल कुछ पैसेंजर्स सफर के दौरान नियमों का पालन सख्ती से नहीं कर रहे हैं और फ्लाइट से सफर के दौरान या एयरपोर्ट पर कई लोग मास्क गलत तरीके से लगा रहे हैं या उसे नाक के नीचे अपनी सुविधानुसार कर ले रहे हैं ऐसा अब नहीं चलेगा।

नए निर्देश में साफ-साफ कहा गया है कि ऐसे पैसेंजर्स जो अच्छी तरह मास्क नहीं पहने हों और नियमों का पालन नहीं कर रहे हों, उन्हें सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर देना चाहिए और अगर जरूरत पड़े तो कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए वहीं ऐसा भी हो सकता है कि अगर पैसेंजर समझाने के बाद भी सही ढंग से मास्क न पहनते हों तो उन्हें डिपार्चर से पहले फ्लाइट से उतार देना चाहिए।

डीजीसीए के ये ताजा निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है, गौर हो कि भारत में कोविड-19 के केस दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

End of Article