माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बाधाएं दूर, 1 जनवरी से नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस बहाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2020, 01:55 PM IST

भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। वैष्णो देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर है।

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बाधाएं दूर, 1 जनवरी से नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस बहाल
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली: वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि भारतीय रेलवे ने 1 जनवरी से नई दिल्ली और कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। तब से नियमित ट्रेन सेवा बंद है। हालांकि स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 

 माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का मतलब परिवहन का तेज और अधिक सुविधाजनक होना है। दिल्ली और कटरा के बीच की दूरी 655 किमी है। जबकि सुपरफास्ट ट्रेनों को आम तौर पर दिल्ली से कटरा पहुंचने में 12 घंटे लगते हैं, वंदे भारत एक्सप्रेस को केवल आठ घंटे लगते हैं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि दिल्ली से कटड़ा तक मां वैष्णोदेवी की यात्रा को ले जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 1 जनवरी, 2021 से पुनः अपनी सेवाएं आरंभ करेगी। माता के सभी भक्तों, व तीर्थयात्रियों का स्वागत करने को भारत की आधुनिकतम ट्रेन एक बार फिर तैयार है। जय माता दी।

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और इसे भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन माना जाता है।

3 अक्टूबर, 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। हाई-स्पीड ट्रेन ने पिछले साल 5 अक्टूबर से यात्रियों के लिए अपनी नियमित सेवाएं शुरू की थीं।

End of Article