आनंद सुब्रमण्यम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, NSE की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण के थे सलाहकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 08:58 AM IST

सीबीआई ने एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णा के सलाहकार रहे आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया है।

आनंद सुब्रमण्यम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, NSE की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण के थे सलाहकार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व एमडी पूर्व समूह संचालन अधिकारी और चित्रा रामकृष्ण के सलाहकार आनंद सुब्रमण्यम चेन्नई से देर रात सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आनंद सुब्रमण्यम पर आरोप है कि वो एनएसई के कामकाज में दखल देते थे। वो एनएसई की पूर्व सीईओ को सलाह दिया करते थे और वो उनके इशारे पर काम किया करती थीं। मीडिया में इस तरह की सुर्खियां बनी रहीं कि चित्रा रामकृष्ण हिमालय में रहने वाले किसी योगी से अपने कामकाज में मदद लेती थीं। बाद में इस तरह की खबरें आईं कि वो योगी और कोई नहीं बल्कि आनंद सुब्रमण्यम ही थे। हालांकि इस तरह की खबरों का टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है । 

चित्रा ने खुद पीड़ित होने की बात कही
सीबीआई के सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान चित्रा ने खुद के पीड़ित होने का दावा किया और कहा कि वह कई बातों से अनजान थीं। वह बार-बार अपना बयान भी बदल रही हैं। उन्होंने जांच की दिशा भी बदलने की कोशिश की। चित्रा ने खुद के निर्दोष होने का दावा किया है और उनका कहना है कि कोई उन्हें फंसा रहा है।सीबीआई ने चित्रा के अलावा कथित रूप से 'योगी' के निर्देश पर नौकरी पर रखे गये एनएसई के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग अधिकारी आनंद सुब्रमणियम और पूर्व सीईओ रवि नारायण के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है।


192 पन्नों की रिपोर्ट

आनंद सुब्रमणयम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर एहतियातन जारी किया गया था। चित्रा रामकृष्ण और उनसे पहले एनएसई के सीईओ रहे रवि नारायण तथा आनंद के देश छोड़कर जाने के संदेह में यह कदम उठाया गया था। इस मामले में अब गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गयी थी। सीबीआई ने सेबी की 192 पेज की रिपोर्ट के आधार पर चित्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सेबी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि चित्रा ने एनएसई की गोपनीय जानकारियां हिमालय के एक योगी के साथ साझा की थीं।

End of Article