IRCTC Tatkal Ticket Booking: अब तत्काल टिकट पाना है बेहद आसान, पेटीएम से करें बुकिंग, मिनटों में होगा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 01:54 PM IST

IRCTC Tatkal Train Ticket Booking via Paytm App: क्या आप निराश हैं क्योंकि आपको यात्रा करने के लिए कोई ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है? चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि आप तत्काल बुकिंग के जरिए यात्रा कर सकते हैं।

IRCTC Tatkal Ticket Booking: अब तत्काल टिकट पाना है बेहद आसान, पेटीएम से करें बुकिंग, मिनटों में होगा काम

IRCTC Tatkal Train Ticket Booking via Paytm App: त्योहारों पर ट्रेन टिकट पाना बहुत मुश्किल है। अब होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में कई लोग ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं। यात्री आसानी से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक (Tatkal Ticket Booking) करके यात्रा कर सकते हैं। स्लीपर क्लास, 3ए, 2ए और एक्जीक्यूटिव क्लास जैसी सभी सीट कैटेगरी के लिए तत्काल बुकिंग उपलब्ध है।

तत्काल टिकट रद्दीकरण और रिफंड पॉलिसी: (Tatkal ticket cancellation)
कंफर्म तत्काल टिकटों को रद्द करने पर यात्रियों को पैसे वापस नहीं मिलते हैं। वहीं प्रतीक्षा सूची के तत्काल टिकट रद्द करने के लिए, मौजूदा रेलवे नियमों के अनुसार शुल्क काटा जाता है।

आजकल पेटीएम (Paytm) एक ऐसा नाम जो करीब हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। पेटीएम ना सिर्फ लोगों को कैशबैक, बिल पेमेंट और एलपीजी सिलेंडर बुक करने की सुविधा (Book LPG Cylinder) देता है, बल्कि इसके जरिए आज तत्काल टिकट भी बुक (Book Tatkal Ticket) कर सकते हैं।

End of Article