Gold and Silver Rate Today, 02 August 2022: एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत (Latest Gold Price) में गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल आर्थिक मंदी की चिंता के बीच अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से सेफ- हेवन धातु की मांग को बढ़ावा मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.19 फीसदी या 96 रुपये की गिरावट के साथ 51,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी वायदा (Silver futures) 0.17 फीसदी या 100 रुपये की गिरावट के साथ 58,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
ग्लोबल मार्केट में इतना है कीमती धातुओं का दाम
ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो वहां सोने का दाम 0.33 फीसदी बढ़कर 1788 डॉलर पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत 0.82 फीसदी बढ़ी और 20.36 डॉलर पर पहुंच गई। इसके साथ ही जिंक और एल्युमिनियम भी महंगे हुए। इनका दाम क्रमश: 1.51 फीसदी और 1.32 फीसदी बढ़कर 3357 डॉलर और 2489 डॉलर हो गया। इस बीच तांबा सस्ता हुआ है। यह 0.87 फीसदी फिसलकर 354 डॉलर पर आ गया है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, हाजिर बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,668 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 58,379 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। अगर आप गोल्ड की शुद्धता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सरकारी ऐप (BIS Care app) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

