Fixed Deposit: SBI समेत इन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानें कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 10:33 AM IST

Fixed Deposit: SBI, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक पर अब फिक्स्ड डिपॉजिट पर ग्राहकों को अधिक लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं अब कौन सा बैंक FD पर कितना रिटर्न दे रहा है।

Fixed Deposit: SBI समेत इन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानें कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न

Fixed Deposit: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) शुरू होने के बाद से ही बैंकों ने लगातार फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों (Fixed Deposit Interest Rate Hike) में कटौती की है और लोगों को अच्छे रिटर्न नहीं मिले हैं। लेकिन अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 

एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट पर इतना होगा लाभ (SBI latest FD Interest rates)
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, अब 1 साल से 2 साल से कम की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.0 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दी गई है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 5.60 फीसदी कर दी गई है। एसबीआई ने नई दरें 15 जनवरी 2022 से ही लागू कर दी हैं।

HDFC बैंक की एफडी ब्याज दरें (HDFC Bank latest FD Interest rates)
एचडीएफसी बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई ब्याज दरें 12 जनवरी 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक ने चुनिंदा अवधि पर दरों में वृद्धि की है। 2 साल से 3 साल में मैच्योर होने वाली FD पर अब 5.20 फीसदी का लाभ मिलेगा। 3 से 5 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर अब 5.40 फीसदी और 5 से 10 साल तक की एफडी पर 5.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं अन्य अवधि की FD पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी।

कोटक महिंद्रा बैंक की FD दरें (Kotak Mahindra Bank latest FD interest rates)
कोटक महिंद्रा बैंक ने भी विभिन्न अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में वृद्धि की है। 7 से 30 दिनों, 31 से 90 दिनों और 91 से 120 दिनों में परिपक्व होने वाली FD के लिए, कोटक महिंद्रा बैंक क्रमशः 2.5 फीसदी, 2.75 फीसदी और 3 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करेगा। ये दरें 6 जनवरी 2022 से लागू हैं।

End of Article