Xiaomi इंडिया पर ED की बड़ी कार्रवाई, 5551 करोड़ रुपये किए जब्त, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 05:15 PM IST

ED Action on Xiaomi India: ईडी ने शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Xiaomi India) के 5551.27 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं।

Xiaomi इंडिया पर ED की बड़ी कार्रवाई, 5551 करोड़ रुपये किए जब्त, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली: चीन स्थित शाओमी समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जो भारत में स्मार्टफोन बनाती है, उस चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) का शिकंजा कस गया है, घटनाक्रम में बताया जा रहा है कि ईडी ने फेमा के तहत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Xiaomi India)के 5,551 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की ये कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (FEMA) के प्रावधानों के तहत हुई है, ईडी की इस कार्रवाई से हड़कंप है।

गौर हो कि शाओमी इंडिया ने साल 2014 में भारत में अपना परिचालन शुरू किया था और वर्ष 2015 से पैसा भेजना शुरू कर दिया। ईडी ने इस साल फरवरी महीने में कंपनी द्वारा किए गए अवैध रेमिटेंसेज के मामले में जांच शुरू की थी।

जब्त की गई राशि कंपनी के बैंक अकाउंट में पड़ी थी,  इससे पहले ईडी ने शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन को तलब किया था। गौर हो कि Xiaomi India चीन स्थित Xiaomi समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

कंपनी भारत में  mi और रेडमी ब्रांड नाम के तहत मोबाइल फोन का कारोबार करती है

गौरतलब है कि कंपनी भारत में एमआई (mi) और रेडमी ब्रांड नाम के तहत मोबाइल फोन का कारोबार करती है। ईडी ने शनिवार को की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शाओमी इंडिया चीन स्थित शाओमी ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। एजेंसी ने कहा कि फरवरी 2022 में चीनी फर्म द्वारा विदेश भेजे गए कथित अवैध प्रेषण के संबंध में कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। 

End of Article