Ease Of Doing Business: सरकार ने जारी की लिस्ट, इन राज्यों में कारोबार करना है सबसे आसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 02:08 PM IST

Ease of doing business: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में कई पैरामीटर्स शामिल होते हैं, जो बताते हैं कि किसी देश या राज्य में लोगों के लिए कारोबार करना कितना आसान है।

Ease Of Doing Business: सरकार ने जारी की लिस्ट, इन राज्यों में कारोबार करना है सबसे आसान
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री और इंटर्नल ट्रेड विभाग (DPIIT) ने 30 जून को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of doing business) की रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश एक बार फिर पहले स्थान पर टॉप पर रहा है। इस लिस्ट में गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना और तमिलनाडु टॉप 7 में शामिल हैं। मालूम हो कि यह रैंकिंग साल 2015, 2016, 2017-18 और 2019 के लिए जारी की जा चुकी है।

इससे पिछली बार रैंकिंग सितंबर 2020 में जारी की गई थी। तब भी आंध्र प्रदेश को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में पहला स्थान मिला था। इसके बाद उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और झारखंड को स्थान मिला था।

बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (BRAP), 2020 के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मूल्यांकन रिपोर्ट -

किन मापदंडों पर आधारित होती है रैंकिंग?
इसका उद्देश्य राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धियों के लिए समग्र कारोबारी माहौल में सुधार करना है, ताकि निवेशकों को आकर्षित कर सकें। जिन मापदंडों पर रैंकिंग आधारित है, उनमें निर्माण परमिट, श्रम रेगुलेशन, पर्यावरण रजिस्ट्रेशन, सूचना तक पहुंच, भूमि की उपलब्धता और एकल खिड़की प्रणाली शामिल हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा था कि पिछले 8 सालों में सरकार ने कई सुधार उपायों को लागू किया है, जैसे पुराने कानूनों को हटाना। उन्होंने कहा कि देश में कारोबार को आसान बनाने के लिए अनेक उपाय किए गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया था कि रिफॉर्म, परफॉर्म एंड ट्रांसफॉर्म' के सिद्धांत से प्रेरित होकर सरकार ने कई उपाय किए, जिनसे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस आगे बढ़ा है।

End of Article