Cooking oil price today, 07 August : सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार, बाकी स्थिर, जानिए ताजा भाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2020, 08:01 PM IST

Cooking oil rate today, 07 अगस्त 2020 : देश में सस्ते आयातित तेलों की मांग बढ़ने से बाकी तेल तिलहनों की कीमतें भी पूर्ववत बनी रहीं। जानिए आज का ताजा भाव।

Cooking oil price today, 07 August : सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार, बाकी स्थिर, जानिए ताजा भाव

Cooking oil/oilseed price today, 07 August 2020 : किसानों द्वारा कम भाव पर बिकवाली नहीं करने और घरेलू मांग के कारण स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों दाना सहित सरसों तेल कीमतों में सुधार आया। जबकि सस्ते आयातित तेल की कारोबारी मांग होने के साथ साथ मलेशिया और इंडोनेशिया में पामतेल का पर्याप्त भंडार इकट्ठा होने से इसके भाव अपरिवर्तित रहे। देश में सस्ते आयातित तेलों की मांग बढ़ने से बाकी तेल तिलहनों की कीमतें भी पूर्ववत बनी रहीं।

मलेशिया और इंडोनेशिया में सीपीओ एवं पामोलीन तेल का अत्यधिक स्टॉक जमा है। इसकी अगली फसल पैदावार भी बम्पर होने की संभावना है। देश में होटल, रेस्तरां और छोटे खान पान की दुकानों और खोमचे वालों की कारोबारी मांग बढ़ने तथा इन तेलों के मुकाबले देशी तेल कीमतों के महंगा बैठने के कारण सोयाबीन, मूंगफली देशी तेल कीमतें पूर्ववत बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों की पैदावार अन्य देशों में नहीं होती और यहां के उपभोक्ताओं के लिए यह पहली पसंद है। लेकिन सरसों पक्की घानी तेल में भी ब्लेंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी देशी तेल में ब्लेंडिंग के लिए दी गई छूट को समाप्त कर देना चाहिये। इससे हमारे देशी तेलों की बाजार में खपत बढ़ेगी।

तेल-तिलहन के शुक्रवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,150- 5,200 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
मूंगफली दाना - 4,605- 4,655 रुपए।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,020 रुपए।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,805- 1,855 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,400 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,615 - 1,755 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,725 - 1,845 रुपए प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपए।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,420 रुपए।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,150 रुपए।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,320 रुपए।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,450 से 7,500 रुपए।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,300 रुपए।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,900 रुपए।
पामोलीन कांडला- 8,140 रुपए (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,625- 3,650 लूज में 3,360--3,425 रुपए।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपए
















उन्होंने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों का बेपरता कारोबार करने वाले व्यापारियों पर नियंत्रण लगाना चाहिये जो बैंकों में अपने कारोबारी लोन खाते को चलाते रहने के लिए बाजार में बेपरता बिकवाली कर धांधली मचाते हैं।

End of Article