Bank Strike: 28 और 29 मार्च को बैंक की हड़ताल, ATM में हो सकती है "नो कैश" की दिक्कत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2022, 05:38 PM IST

Bank Strike on 28th and 29th March: 28 और 29 मार्च को देश में हड़ताल है जिससे बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा,एटीएम सर्विसेज भी पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

Bank Strike: 28 और 29 मार्च को बैंक की हड़ताल, ATM में हो सकती है "नो कैश" की दिक्कत

Bank Strike News: बैंकों के निजीकरण सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण देशभर में बैंक अगले दो तक बंद रहेंगे। 28 और 29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है अगर आपको  सोमवार और मंगलवार बैंक का कोई काम है तो आपको दिक्कत हो सकती है,  देश में 28-29 मार्च को भारत बंद (Bharat Bandh 2022) का आह्वान किया गया है। 

यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन (Bank privatization) के विरोध में किया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन (Bank union) की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक कामकाज प्रभावित रहेगा।

इस हड़ताल के चलते  ATM Services भी प्रभावित हो सकती है और वहां पर "नो कैश" की दिक्कतों का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है ऐसा कहा जा रहा है।

अप्रैल में भी छुट्टियों के कारण बैंक 15 दिन रहेंगे बंद

इस दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन जैसे संगठनों ने की है। गौर हो कि अप्रैल में भी छुट्टियों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहेंगे वहीं स्टेट बैंक ने एक बयान में कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे की ग्राहकों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। गौर हो कि पिछले साल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस  के तहत बैंक यूनियनों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। 

End of Article