Bank Holidays in March 2022: मार्च में छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 10:05 AM IST

Bank Holidays in March 2022: छुट्टियों की लिस्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के आधार पर दी गई है।

Bank Holidays in March 2022: मार्च में छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in March 2022: भारत के केंद्रीय बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, मार्च 2022 के महीने में बैंक एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा मार्च में दो दिनों तक बैंक हड़ताल (Bank Strike) भी रहेगी, जिसे मिलाकर कुच छुट्टियां 15 (Bank Closed In March 2022) हो जाती हैं।

आरबीआई छुट्टियों को नेशनल और क्षेत्रीय कैटेगरी में विभाजित करता है। नेशनल कैटेगरी में आने वाली छुट्टियों पर पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहते हैं, जबकि क्षेत्रीय कैटेगरी में छुट्टियों पर, कुछ राज्यों में शाखाएं बंद रहती हैं।

इन ग्राहकों पर पड़ेगा असर
बैंक बंद होने से उन ग्राहकों पर असर पड़ सकता है, जिन्हें शाखा में जाकर कोई काम निपटाना हो। इसलिए छुट्टी की तारीखों को पहले से जानना आपके लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि इस दौरान एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

यहां मार्च 2022 में RBI के अनुसार छुट्टियों की सूची दी गई है- (Bank Holidays list March 2022)

तारीख राज्य अवसर
1 मार्च 2022 अगरतला, आईजॉल, इंफाल, कोलकाता, गंगटोक, गुवाहाटी, चेन्नई, नई दिल्‍ली, पटना, पणजी और शिलांग के अतिरिक्त सभी राज्य महाशिवरात्रि (महा वड-14)
3 मार्च 2022 गंगटोक लोसर
4 मार्च 2022 आईजॉल चापचर कुट
6 मार्च 2022 सभी राज्य रविवार
12 मार्च 2022 सभी राज्य दूसरा शनिवार
13 मार्च 2022 सभी राज्य रविवार
17 मार्च 2022 कानपुर, देहरादून, रांची और लखनऊ होलिका दहन
18 मार्च 2022 अगरतला, इंफाल, कोच्‍ची, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, बंगलूरू और भुवनेश्वर के अतिरिक्त सभी राज्य होली / होली दूसरा दिन – धुलेटि / दोलयात्रा
19 मार्च 2022 इंफाल, पटना और भुवनेश्वर होली / याओसांग दूसरा दिन
20 मार्च 2022 सभी राज्य रविवार
22 मार्च 2022 पटना बिहार दिवस
26 मार्च 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
27 मार्च 2022 सभी राज्य रविवार

अगले महीने दो दिन की बैंक हड़ताल
मालूम हो कि देश में 28  और 29 मार्च 2022 को बैंक हड़ताल (Bank Strike) होगी। पहले यह हड़ताल 23 और 24 फरवरी को होनी थी। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच में INTUC, AITUC HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF, UTUC और स्वतंत्र क्षेत्रीय संघ/संघ शामिल हैं। 11 नवंबर 2021 को नेशनल कन्वेंशन ऑफ वर्कर्स ने संसद के बजट सत्र के दौरान 23 और 24 फरवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल आयोजित करने की योजना बनाई थी।

End of Article