आधार में करना है बदलाव? तो घर बैठे ही फ्री में लें अपॉइंटमेंट, ये है प्रोसेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 05:26 PM IST

Aadhaar Card Update Appointment: नया आधार कार्ड बनवाना हो या पुराना आधार अपडेट कराना हो, आप इसके लिए आधार सेवा केंद्र का अपॉइंटमेंट फ्री में ले सकते हैं।

आधार में करना है बदलाव? तो घर बैठे ही फ्री में लें अपॉइंटमेंट, ये है प्रोसेस
Photo Credit: BCCL

Aadhaar Card Update Appointment: आधार कार्ड (Aadhaar Card) से जुड़ी सेवाओं जैसे एनरोलमेंट, पता बदलना, नाम बदलना, जन्म तिथि बदलना आदि में लोगों की मदद के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा कई आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) खोले गए हैं।

एक भारतीय निवासी के लिए 12-अंकीय आधार नंबर राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में काम करता है। अगर आपको आधार से जुड़ा कोई भी काम करना है, तो इसके लिए आपको लंबी लाइनों में लगने की कोई जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट (Aadhaar Card Appointment Online) ले सकते हैं।

नए एनरोलमेंट के लिए, नाम, मोबाइल नंबर, पता, ईमेल आईडी या जन्म तिथि बदलने (Aadhaar Card Update) के लिए आप यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्रों (UIDAI Aadhaar Card Appointment) या रजिस्ट्रार द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्रों पर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

घर बैठे ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट (How to book appointment for Aadhaar Card online)

  • घर बैठे अपॉइंटमेंट लेने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां 'My Aadhaar' के तहत 'Book an Appointment' पर क्लिक करें।
  • UIDAI द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करें का विकल्प चुनें।
  • ड्रॉपडाउन से अपना शहर या स्थान चुनें।
  • अब 'Proceed to book Appointment' पर क्लिक करें।
  • 'बुक अपॉइंटमेंट' पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • 'New Aadhaar' या 'Aadhaar update' टैब पर क्लिक करें और कैप्चा दर्ज करके 'जनरेट ओटीपी' पर क्लिक करें।
  • ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई पर क्लिक करें।
  • अब अपना राज्य, शहर और आधार सेवा केंद्र जैसी जानकारी दर्ज करके भाषा चुनें।
  • अब पर्सनल डिटेल और एड्रेस की जानकारी दर्ज करें।
  • टाइम स्लॉट का चयन करें और Next पर क्लिक करें।

अंत में आपके पास अपॉइंटमेंट की पुष्टि करने का मेसेज आ जाएगा।

End of Article